Drink Green Tea Tips: किस समय ग्रीन टी पीना है फायदेमंद, रोज कितन कप पीएं और जानें क्‍या है पीने का सही तरीका

Drink Green Tea Tips: At what time is it beneficial to drink green tea, how many cups should you drink daily and know the right way to drink it

Drink Green Tea Tips : ग्रीन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सभी उम्र के लोग अपना वजन घटाने और हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं। ग्रीन टी को फायदों का खजाना समझा जाता है कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं इसलिए ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट इसे पीने की सलाह देते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं है जो चीज हेल्दी नजर आए उसके कोई नुकसान नहीं हो सकते, इस हर्बल टी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इसे पीने का सही वक्त आपको पता होना चाहिए वरना सेहत को लेकर गड़बड़ी हो सकती है। इस बारे में हम जानतें है क्‍या कहते है डाइटीशियन।

ग्रीन टी पीने कर सही समय(Drink Green Tea Tips)

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक ग्रीन टी का सेवन सुबह के वक्त करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैफीन लोगों की अलर्टनेस को इम्प्रूव कर देता है। ग्रीन टी के साथ दिन की शुरुआत करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कुछ रिसर्च में यह भी बात सामने आई है कि वर्कआउट पहले करने से तुरंत पहले ग्रीन टी पीने से काफी फायदा मिलता है। इससे फैट बर्न होता है और मसल्स को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। लंच के बाद भी ग्रीन टी पी सकते हैं लेकिन रात में सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

कितने कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद(Drink Green Tea Tips)

Drink Green Tea Tips: किस समय ग्रीन टी पीना है फायदेमंद, रोज कितन कप पीएं और जानें क्‍या है पीने का सही तरीका

डाइटिशियन की मानें तो ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। एक दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी पीना ही फायदेमंद माना जाता है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से पेट में समस्या हो सकती है। ग्रीन टी में कैफीन होता है और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कैफीन का ज्यादा सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। अगर आप बहुत तनाव में रहते हैं या फिर डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।

ग्रीन टी पीने के फायदे(Drink Green Tea Tips)

वजन घटाने में कारगर(Drink Green Tea Tips)

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देते हैं। इसे पीने से बॉडी फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। बेहतर है कि इसे एक्सरसाइज से पहले पिएं तो फायदा होगा।

कैंसर से बचाव(Drink Green Tea Tips)

कैंसर एक बेहद गंभीर बीमारी है जिससे बचने के लिए आप ग्रीन टी जरूर पिएं। इसमें मौजूद पॉलीफिनॉल्स, ट्यूमर और कैंसर सेल्स रोकने में मदद करते हैं। खासकर ब्रेस्ट औप प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल होगा कम(Drink Green Tea Tips)

Drink Green Tea Tips: किस समय ग्रीन टी पीना है फायदेमंद, रोज कितन कप पीएं और जानें क्‍या है पीने का सही तरीका

ग्रीन टी रेगुलर पीने से खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है, जिससे ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज कम होने लगता है और दिल की बीमारियों का खतरा टल सकता है।

स्किन इंफेक्शन से बचाव(Drink Green Tea Tips)

जब हमारी स्किन डैमेज हो जाती है और फिर सेल्स की भरपाई करना हो तो ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है जिसमें स्किन इंफेक्शन से बचाव की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। स्किन टोन हो सकती है और पिंपल्स कम आते हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button