Health Tips For Diabetes: रायते के साथ मेथी पत्ते डायबिटीज के मरीज के लिए है फायदेमंद, शुगर से भी मिलता है छुटकारा
Health Tips For Diabetes: Fenugreek leaves with raita is beneficial for diabetic patients, also provides relief from sugar.

Health Tips For Diabetes: मेथी के परांठे सभी के घरों में मेथी का सीजन आते ही बनने शुरू हो जाते हैं। मेथी को हरी पत्तेदार सब्जियों में गिना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। पूरी दुनिया में डायबिटीज का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा भारत समेत कई मुल्कों में मधुमेह के रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हो चुका है। ये एक जटिल बीमारी है जिसमें पेशेंट को ब्लड शुगर लेवल हमेशा चेक करते रहना पड़ता है। (Health Tips For Diabetes) जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है क्योंकि इसमें किडनी डिजीज, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे हालात में मरीजों को उन फूड्स का सेलेक्शन करना चाहिए जो ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित कर सकें।
एक्सपर्ट की सलाह(Health Tips For Diabetes)
भारत की मशहूर डाइटीशियन ने बताया कि रायते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है, सिर्फ इसमें आपको मेथी के पत्तियां मिक्स करनी होगी। आइए जानते हैं कि ये कैसे शरीर को लाभ पहुंचाता है।
- Also Read: Health Tips: उबले हुए चावल का पानी स्वास्थ्य के लिए है वरदान , सेहत को मिलते है ये चौकाने वाले फायदे
कैसे करें मेथी के पत्ते और बीज का इस्तेमाल(Health Tips For Diabetes)

- मेथी के पत्ते के जरिए भोजन की खुशबू बढ़ाई जाती है। इसमें पौटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन के, फॉलिक एसिड, रीबोफ्लिन और कॉपर पाए जाते हैं, यही वजह है कि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये डायबिटीज के खिलाफ भी कारगर तरीके से काम करता है क्योंकि इसमें सोल्यूबल फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हा जो कार्बोहाइड्रेट्स के एब्जोर्पशन को धीमा करते हुए डाइजेशन स्लो हो जाता है और ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।
- अगर आपको मेथी का असर ज्यादा करना है तो इसमें कई अन्य मसालों को मिक्स किया जा सकता है। इसके लिए मेथी दाने को पीसकर उसका पाउडर बना लें और फिर उसमें आंवला पाउडर और हल्दी पाउडर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को एक चम्मच में लेकर हर दिन 3 दफा सेवन करें।
- आप चाहें तो मेथी के दानों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी है, जिसकी वजह से बल्ड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।
- मेथी का पानी भी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है, इसके लिए आप मेथी को गर्म पानी में रातभर भिगोकर रख दें और सुबह उसे छानकर पी जाएं। आप चाहें तो पानी में मेथी को उबालने के बाद पानी को ठंडा करके पी सकते हैं।




