Mercedes-Benz ICE Cars: मर्सिडीज बेंज 2030 के बाद भी जारी रख सकती है ICE कारों की बिक्री
Mercedes-Benz ICE Cars: Mercedes-Benz may continue selling ICE cars even after 2030

Mercedes-Benz ICE Cars: 2021 में इस जर्मन कंपनी ने घोषणा की थी कि वह इस दशक के अंत तक सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बेचेगी। लेकिन, अब मर्सिडीज-बेंज ने अपनी इस योजना से यू-टर्न ले लिया है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी में इनोवेशन के मामले में मर्सिडीज बेंज सबसे आगे चलने वाली कंपनियों में से एक है। (Mercedes-Benz ICE Cars)मर्सिडीज-बेंज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वह 2030 के बाद भी ICE (पेट्रोल, डीजल) कारें बनाना और बेचना जारी रख सकती है।
आइए जानतें है मर्सिडीज-बेंज के बारें में(Mercedes-Benz ICE Cars)
हाल ही में आयोजित कंपनी के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए मर्सिडीज के सीईओ ओला कॉलनियस ने निवेशकों को बताया, “बाजार में प्रोडक्ट पुश करके नंबर्स (बिक्री) हासिल करने की कोशिश का कोई सेंस नहीं बनता है। ” उन्होंने यह भी माना कि यूरोप में भी मर्सिडीज 2030 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियां नहीं बेच पाएगी। कंपनी अभी कुल मिलाकर सिर्फ 11% इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचती है, अगर हाइब्रिड गाड़ियों को भी शामिल कर लें तो यह आंकड़ा 19-21% हो जाता है।
कॉलनियस ने कहा कि मर्सिडीज बेंज ग्राहक और निवेशकों को यह बताना चाहती है कि वह आने वाले दशक (2030-40) में भी दहन इंजन (ICE) कारों का उत्पादन जारी रखने और तकनीक को अपडेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।(Mercedes-Benz ICE Cars) उन्होंने कहा, “2027 में हमारे पास नए लाइनअप (कारों का) की पूरी रेंज आ सकती है, जो हमें 2030 के दशक तक ले जाएगी। “

हालांकि, मर्सिडीज नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करना जारी रखेगी, जिनमें से सबसे प्रमुख 2025 में आने वाली (संभवता) नई CLA EV हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक सेडान नए इलेक्ट्रिक MMA (मर्सिडीज मॉड्यूलर आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है।(Mercedes-Benz ICE Cars) यह प्लेटफॉर्म मौजूदा A-Class और B-Class को छोड़कर कॉम्पैक्ट कारों की वर्तमान रेंज के अपडेटेड चार मॉडल्स में हो सकता है।





