Tata Tiago iCNG AMT: टाटा टियागो सीएनजी एएमटी के बारे में टॉप-3 बातें, मिलेगा 28KM माइलेज
Tata Tiago iCNG AMT: Top 3 things about Tata Tiago CNG AMT, will get 28KM mileage

Tata Tiago iCNG AMT: भारत की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगोर में सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर दिया है। यह देश की पहली सीएनजी कारें हैं, जिनमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह दोनों ही कंपनी की एंट्री लेवल कारें हैं, जिनमें टियागो प्राइस के मामले में ज्यादा अफॉर्डेबल है। चलिए, आपको टियागो iCNG AMT के बारे में तीन बड़ी बातें- इंजन (माइलेज के साथ), कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
फीचर्स(Tata Tiago iCNG AMT)
टाटा मोटर्स ने फीचर्स के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टॉप-ऑफ-द-लाइन ट्रिम में हरमन के 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम के साथ 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, फोल्डेबल ओआरवीएम और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स मिलती हैं।

इसके अलावा, टियागो iCNG AMT हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर पार्किंग कैमरा भी है। सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स हैं, जिसमें फ्रंट ट्विन एयरबैग, EBD, ABS, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX और सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं।
कीमत और वेरिएंट्स(Tata Tiago iCNG AMT)
टाटा मोटर्स ने टियागो iCNG AMT को 7.90 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) प्राइस रेंज में लॉन्च किया है। इन कीमतों के आधार पर एएमटी, मैनुअल वेरिएंट से सिर्फ 55,000 रुपये महंगा है। टियागो iCNG AMT तीन वेरिएंट्स- XTA, XZA+ और XZA NRG में मिलेगी।
- Also Read: Hyundai Creta Sales: हुंडई ने 10 लाख ग्राहकों का आकड़ा किया पुरा, हर 5 मिनट में बिकती है एक क्रेटा
इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज(Tata Tiago iCNG AMT)

ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) टेक्निकली पूरी तरह से ऑटोमेटिक नहीं है लेकिन फिर भी यह काम पूरा ऑटोमेटिक वाला करता है। इसमें क्लच पेडल नहीं दिया जाता है। टियागो 5-स्टेप एएमटी से लेस होने वाली पहली सीएनजी हैचबैक बन गई है।
टियागो सीएनजी 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। सीएनजी मोड में इसका आउटपुट 72bhp और 95Nm है। पेट्रोल मोड में यह 85bhp और 113Nm आउटपुट देता है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, टियागो सीएनजी एएमटी 28.06 किमी/किग्रा का माइलेज देती है।





