Ather 450S: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की मची होड़! 20 हजार रुपये हुआ सस्ता, कीमत सिर्फ इतनी
Ather 450S: There is a race to buy this electric scooter! It became cheaper by Rs 20 thousand, the price is only this much

Ather 450S: ऐथन एनर्जी ने अपने एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐथर 450एस और 450एस प्रो पैक की कीमतों में 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की कटौती कर दी है। अब दिल्ली में ऐथर 450एस की एक्स शोरूम प्राइस 97000 रुपये और बेंगलुरु में एक्स शोरूम प्राइस 1.09 लाख रुपये हो गई है। इस स्कूटर का मुकाबला ओला एस1एक्स के साथ ही टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे ई-स्कूटर से है।
कंपनी ने इस प्राइस रिविजन का कोई सटीक कारण नहीं बताया है। लेकिन, यहां ध्यान देने वाली बात है कि एथर 450एस की कीमतों में कटौती तब हुई है, जब कुछ ही समय पहेले ओला ने S1 X+ (3 kWh बैटरी पैक) पर 20K की छूट ऑफर की। (Ather 450S)
हाल ही में लॉन्च हुआ ऐथर 450 एपेक्स(Ather 450S)

आपको बता दें कि हाल ही में ऐथर एनर्जी ने अपना सबसे महंगा स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च किया है, जिसमें 7kWh का इलेक्ट्रिक मोटर और 3।7kWh की बैटरी लगी है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज रेंज 157 किलोमीटर तक की है। ऐथ 450 एपेक्स की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे 2।9 सेकेंड्स में ही 40kmph की स्पीड से चला सकते हैं।(Ather 450S)
115 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज(Ather 450S)

ऐथर के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450S को कंपनी के 450 प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसपर 450एक्स भी बेस्ड है। इस स्कूटर में 2।9 kWh की बैटरी लगी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 115 किलोमीटर तक चला सकते हैं। ऐथर 450एस की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे महज 3।9 सेकेंड्स में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ा सकते हैं।(Ather 450S)
- Also Read: First Transparent OLED TV: LG ने लॉन्च की मिस्टर इंडिया जैसा टीवी, ऑफ करते ही हो जाएगा गायब
धांसू हैं फीचर्स (Ather 450S)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल क्लॉक, फोन के लिए चार्जिंग पोर्ट और राइड मोड जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न इंडिकेटर और लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।(Ather 450S)





