Honda CR-V Global Debut : सीआरवी की पावर देने के लिए 2025 Honda CR-V का ग्लोबल डेब्यू, 400km से भी ज्यादा रेंज
Honda CR-V Global Debut: Global debut of Honda CR-V in 2025 to provide power to CRV, range more than 400km

Honda CR-V Global Debut : भारत की कार निर्माता कम्पनी होंडा ने अमेरिका में हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली नई CR-V पेश की है। 2025 CR-V e:FCEV अमेरिका का पहला प्रोडक्शन प्लग-इन हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे Honda और General Motors ने मिलकर तैयार किया है। हाइड्रोजन से चलने वाली CR-V एक बार फ्यूल भराने पर 434 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है, साथ ही बैटरी की मदद से एडिशनल 47 किलोमीटर चल सकती है।
इस SUV को Ohio के Marysville में होंडा के परफॉर्मेंस मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में बनाया जाएगा।( Honda CR-V Global Debut) यह गाड़ी इस साल के अंत तक कैलिफोर्निया में लीज के लिए उपलब्ध होगी। इसके एक्सटीरियर डिजाइन A-पिलर के आगे नए बॉडी पैनल और लिफ्टगेट, रियर तथा बड़े 18-इंच 10 स्पोक ब्लैक अलॉय व्हील्स के यूनिक डिज़ाइन के साथ स्टैंडआउट करता है।
FCEV का पावरट्रेन(Honda CR-V Global Debut)
होंडा की दूसरी पीढ़ी की फ्यूल सेल तकनीक से लैस CR-V e:FCEV में 17.7 kWh बैटरी है, जो फ्रंट में 174 bhp और 310 Nm टॉर्क देने वाली सिंगल-मोटर से जुड़ी है। यह फ्यूल सेल मॉडल 92.2kW पावर आउटपुट देता है। इसमें Normal, Eco, Sport और Snow जैसे चार ड्राइव मोड हैं।
- Also Read : Mercedes-Benz ICE Cars: मर्सिडीज बेंज 2030 के बाद भी जारी रख सकती है ICE कारों की बिक्री
FCEV के फीचर्स(Honda CR-V Global Debut)

फ्रंट में लो अपराइट ग्रिल डिजाइन और लॉन्ग हुड है, जो कार को अग्रेसिवली स्लीक लुक देता है। फ्यूल सेल से चलने वाली CR-V फुल्ली-लोडेड टूरिंग वेरिएंट में उपलब्ध होगी, इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 12-स्पीकर वाला बोस का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पावर एडजस्टेबल हीटेड फ्रंट सीट्स, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, पार्किंग सेंसर और बायो-बेस्ड लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे सस्टेनेबल मैटेरियल हैं।





