Two Wheeler Sales In January 2024: जनवरी में बाइक सेल में किसने जीता No.1 का खिताब, Royal Enfield ने बेची इतनी बाइक…
Two Wheeler Sales In January 2024: Who won the title of No.1 in bike sales in January, Royal Enfield sold so many bikes...

Two Wheeler Sales In January 2024: कू भारत का बहुत बड़ा टू-व्हीलर बाजार है। और इस बाजार का सबसे बड़ा प्लेयर हीरो मोटोकॉर्प है। भारत में हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचती है। भारत में यह सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचती है। बीते जनवरी महीने में भी हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं। चलिए, बताते हैं कि जनवरी 2024 में Hero, Honda, TVS, Bajaj, Suzuki और Royal Enfield ने भारतीय बाजार में कितनी बिक्री की।
सुजुकी(Two Wheeler Sales In January 2024)
2024 जनवरी महीने में सुजुकी ने 80,511 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि जनवरी 2023 में इसकी कुल 66,209 यूनिट्स ही बिक्री थीं। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 21.60 प्रतिशत बढ़ी है।
रॉयल एनफील्ड(Two Wheeler Sales In January 2024)
यह सबसे अधिक लोकप्रिय कंपनी है जिसकी वर्षभर बिक्री चलती रहती है। तो, रॉयल एनफील्ड ने बीते महीने 70,556 यूनिट्स बेची हैं। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 4.22 परसेंट बढ़ी है। बता दें कि जनवरी 2023 में इसकी कुल 67,702 यूनिट्स ही बिकी थीं।
होंडा(Two Wheeler Sales In January 2024)
जनवरी 2024 में होंडा दूसरे नंबर पर रही, इसने 3,82,512 यूनिट्स बेची है, जो जनवरी 2023 में बेची गई 2,78,143 यूनिट से 37.52 प्रतिशत ज्यादा है।

हीरो(Two Wheeler Sales In January 2024)
हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2024 में 4,20,934 यूनिट्स की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 20.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसने जनवरी 2023 में 3,49,437 यूनिट्स की बिक्री की थी।
- Also Read: Honda Car Discount Offers : होंडा कारों पर 1.13 लाख के ऑफर के साथ दे रही जबरदस्त डिस्काउंट
टीवीएस(Two Wheeler Sales In January 2024)
जनवरी 2024 में टीवीएस की बिक्री भी 23.91 प्रतिशत बढ़ी और 2,68,233 यूनिट पर पहुंच गई, जो जनवरी 2023 में 2,16,471 यूनिट थी। इसकी बिक्री 51,762 यूनिट बढ़ी है।

बजाज ऑटो(Two Wheeler Sales In January 2024)
बजाज ऑटो ने पिछले महीने 1,93,350 यूनिट्स की बिक्री की है, जो जनवरी 2023 में बेची गई 1,42,368 यूनिट्स से 35.81 प्रतिशत ज्यादा है।





