Ola Electric EV Patents: ओला EV पेटेंट ने टीवीएस, सुजुकी और होंडा को चटाई धूल, निकली सबसे आगे

Ola Electric EV Patents: Ola EV patent defeats TVS, Suzuki and Honda, emerges at the forefront

Ola Electric EV Patents: इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, ईवी पेटेंट कराने के मामले में 2022-23 के दौरान ओला इलेक्ट्रिक सबसे आगे निकल गई। (Ola Electric EV Patents) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और इससे जुड़े टेक्नोलॉजी स्पेस में ओला इलेक्ट्रिक 205 पेटेंट्स के साथ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की रेस में सबसे आगे है। वहीं, 156 पब्लिश्ड पेटेंट के साथ TVS दूसरे नंबर पर है, इनके बाद फिर सुजुकी (78), होंडा (77) और BYD (58) का नंबर है।

ईवी से जुड़े अलग-अलग स्पेस में पेटेंट(Ola Electric EV Patents)

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक के पब्लिश्ड 205 पेटेंट्स में से 92 बैटरी टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, 27 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े सॉफ्टवेयर के लिए हैं, वहीं 19-19 पेटेंट्स व्हीकल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सेगमेंट और कंट्रोलर सेगमेंट से जोड़े हैं।(Ola Electric EV Patents) इनके अलावा, 12 पेटेंट मोटर और ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। बाकी बचे 36 पेटेंट व्हीकल बॉडी कंपोनेंट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य रिलेटेड टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।

भारत के बाहर भी पेटेंट अप्लाई किए(Ola Electric EV Patents)

Ola Electric EV Patents: ओला EV पेटेंट ने टीवीएस, सुजुकी और होंडा को चटाई धूल, निकली सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने भारत के बाहर भी ईवी टेक्नोलॉजी-रिलेटेड स्पेस में पेटेंट अप्लाई किए हैं। कंपनी के अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और नीदरलैंड में 10 रजिस्टर्ड पेटेंट हैं। इसके साथ ही, अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप पेटेंट ऑफिस में पेटेंट कॉरपोरेशन ट्रीटी के जरिए की गईं 37 पेटेंट एप्लीकेशन पेंडिंग हैं। इससे इसके ग्लोबल मार्केट को लेकर एम्बिशन्स का अंदाजा लगता है।

आईपीओ ड्राफ्ट पेपर्स से मिली जानकारी(Ola Electric EV Patents)

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 93 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ ड्राफ्ट पेपर्स से पता चला कि कंपनी ने पिछले तीन सालों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर कुल मिलाकर 725 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक अपने प्रपोज्ड आईपीओ में नए शेयर जारी करके 5,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button