New Skoda Compact SUV: स्कोडा अगले साल लॉन्च करेगी नई USV, 2026 तक 1 लाख कार बेचने का बनाया टारगेट

New Skoda Compact SUV: Skoda will launch new USV next year, target set to sell 1 lakh cars by 2026

New Skoda Compact SUV: कंपनी स्कोडा भारत में नई सब कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्कोडा ऑटो इंडिया का इरादा साल 2026 तक भारत में सालाना 1 लाख गाड़ियों की बिक्री करने का है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपकमिंग सब कॉम्पैक्ट SUV को टीज किया। भारतीय मार्केट में इस नई SUV (New Skoda Compact SUV) का मुकाबला टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा से होगा। कंपनी के CEO क्लॉस जेल्मर का कहना है कि स्कोडा ऑटो ने भारत के लिए अपने अगले चरण के निवेश को मंजूरी दे दी है। इसका इस्तेमाल कॉम्पैक्ट SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए किया जाएगा।(New Skoda Compact SUV) मीडिया से बातचीत में कंपनी ने कहा कि इंडिया 2। 5 प्रोग्राम के तहत वह मार्च 2025 तक एक नई 4-मीटर से छोटी SUV लॉन्च करेगी। इसी बातचीत में स्कोडा ने इस नई SUV का एक छोटा टीजर भी दिखाया।

हालांकि, इस नई एसयूवी का अभी तक कोई नाम नहीं है लेकिन इसे MQB A0 IN आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि इसे भारत में ही बनाया जाएगा। इससे स्कोडा के लिए इसकी कीमत को कॉम्पिटिशन के मुकाबले में रखने में मदद मिलेगी। बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Mahindra XUV300 जैसी एसयूवी से होगा।

इंडियन मार्केट SUV केटेगरी में नई एंट्री को हाइलाइट करेगा

स्कोडा इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘स्कोडा ऑटो ने भारत में अपने नए युग की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य अपनी ग्लोबल ग्रोथ स्टोरी में भारत की भूमिका को मजबूत करना है। यह नया चैप्टर इंडियन मार्केट के सबसे बड़े सेगमेंट कॉम्पैक्ट SUV केटेगरी में नई एंट्री को हाइलाइट करेगा।

जानें नई स्कोडा SUV के बारें में (New Skoda Compact SUV)

New Skoda Compact SUV: स्कोडा अगले साल लॉन्च करेगी नई USV, 2026 तक 1 लाख कार बेचने का बनाया टारगेट

2017 में प्रीमियम हैचबैक Fabia को बंद करने के बाद स्कोडा अब भारत में पहली बार 4-मीटर से छोटी गाड़ी लाने जा रही है। प्रेजेंटेशन के दौरान कंपनी ने इस SUV की कुछ झलकियां दिखाईं, जिनके अनुसार इसमें स्कल्पटेड हुड, स्लीक LED DRLs के साथ स्प्लिट लाइट्स सेटअप, चौड़े व्हील आर्च और रूफ रेल्स मिल सकती हैं। स्कोडा की सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल के ठीक ऊपर बीच में स्कोडा का लोगो मिल सकता है।

हालांकि, स्कोडा ने इस SUV का नाम अभी नहीं बताया है लेकिन कुछ संभावित नाम सामने आए हैं। इनमें Kylaq, Kariq, Kyroq, Kymaq और Kwiq जैसे नाम शामिल हैं।(New Skoda Compact SUV) स्कोडा फैन्स सोशल मीडिया पर अपने सुझाव साझा करके दिए गए ऑप्शन्स में से चुनकर या नया नाम प्रोपोज करके इसकी नामकरण प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें जीतने वाले को नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मिलेगी।

आने वाली स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में 1। 0-लीटर, 3-सिलेंडर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 114 बीएचपी और 178 एनएम जनरेट करने में सक्षम हो सकता है।(New Skoda Compact SUV) ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button