Betul Ki Khabar: पूर्व नपा अध्यक्ष समेत 500 कांग्रेसी किसी भी समय थाम सकते हैं भाजपा का दामन, बैठक में बन रही रणनीति

Betul Ki Khabar: 500 Congressmen including former NPA president can join BJP at any time, strategy being made in the meeting

Betul Ki Khabar:(बैतूल)। यदि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआत में जिले की राजनीति में भूचाल आ जाए तो इसे आश्चर्य नहीं कहा जाएगा। यह बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि प्रदेश में बदल रहे राजनैतिक घटनाक्रम का सीधा असर बैतूल की राजनीति पर भी देखने को मिल रहा है। अब तक छनकर आ रही जानकारी पर यकीन करें तो प्रदेश के पड़ोसी जिले के एक दिग्गज नेता के साथ बैतूल के तीन पूर्व विधायकों समेत जिला कांग्रेस कमेटी के जिम्मेदार पदाधिकारी और पूर्व नपा अध्यक्ष समेत करीब 500 कांग्रेसी किसी भी समय पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पहले ही यह खबर आग की तरह जिले में फैली है और अब कहा जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है।

राजनैतिक सूत्रों की माने तो प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद के भाजपा में जाने की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। खबर है कि वे कांग्रेस के कुल 66 में से एक चौथाई विधायकों को अपने पाले में लाकर विधायकों की कुर्सी बचाते हुए कांग्रेस को तगड़ा धक्का देने की तैयारी में है। भले ही वरिष्ठ नेता दावा करे कि वे कांग्रेस में ही बने रहेगी, लेकिन दो माह बाद लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस माह के अंत तक आचार संहिता लगने के साथ चुनावी बिगुल बज सकता है। इसके पहले भाजपा प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है। इसके लिए भोपाल से लेकर नई दिल्ली तक एक नहीं कई बार स्क्रिप्ट लिखकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के पहले प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका देने के लिए भाजपा के कई नेता जुगलबंदी करने में लगे हैं। सीधे तौर पर नई दिल्ली से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के समर्थकों को जिला स्तर पर भाजपा में लाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसका सीधा असर बैतूल की राजनीति पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

बैठकों में बैतूल की राजनीति पर भी चर्चा

जानकार सूत्र बताते हैं कि यदि प्रदेश के कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते हैं तो बैतूल में कांग्रेस में बड़ा विस्फोट होना तय है, चूंकि जिन कांग्रेस नेता के पार्टी बदलने की चर्चा चल रही है, उनका अपने जिले के बाद बैतूल जिले की राजनीति में सबसे ज्यादा दखल है। यही वजह है कि यदि शीर्ष नेता ने भाजपा का दामन थामा तो बैतूल में भी बड़ा धमाका हो सकता है। अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों नई दिल्ली और राजधानी भोपाल में इसी परिवर्तन को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें बैतूल के करीब एक दर्जन दिग्गज शामिल होने की खबर है। कहा तो यह भी जा रहा है कि सभी से भाजपा में शामिल होने के लिए पूछा भी गया, लेकिन सारा मामला दिग्गज नेता के ऊपर डालकर स्थानीय नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए। यानी सीधे तौर पर दिग्गज नेता यदि भाजपा का दामन थामते हैं तो बैतूल की कांग्रेस राजनीति में भी बड़ा धमाका हो जाएगा।

इन नेताओं के नामों की चर्चा

जानकार सूत्रों के मुताबिक बैतूल की कांग्रेस राजनीति को झटका देने के लिए भाजपा नेताओं से भी भोपाल में इस संबंध में चर्चा की जा चुकी है। यदि पड़ोसी जिले के दिग्गज नेता पार्टी का दामन थामते हैं तो जिले से अब तक की स्थिति में कांग्रेस के तीन दिग्गज पूर्व विधायकों का भाजपा में जाना लगभग तय हो चुका है। इन तीन में से पूर्व विधायक ऐसे हैं, कांग्रेस जिनके इर्द-गिर्द घूमती है। तीसरे एक सुरक्षित सीट के पूर्व विधायक बताए जाते हैं। इनमें से दो पूर्व नपा अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का भी भाजपा में जाना लगभग तय हो चुका है। यदि जिले की राजनीति के शीर्ष नेता पाला बदलते हैं तो यह भी तय है कि पंचायत और निकाय के चुने हुए जनप्रतिनिधि भी बड़े पैमाने पर कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से देने की तैयारी कर चुके हैं।

तो कांग्रेस में झंडा उठाने वालों का पड़ेगा टोटा

यदि प्रदेश की राजनीति का असर जिले की कांग्रेस राजनीति में होता है तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। चूंकि इस समय कांग्रेस के जिन दिग्गजों की भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही है, उनके बाद कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का टोटा पड़ना तय है। कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी सत्ता में होने के कारण भाजपा का दामन थाम लेंगे। ऐसे में कांग्रेस के पास झंडा उठाने वाले नेताओं का टोटा पड़ा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इतना जरूर है कि जो खाटी कांग्रेसी है, यदि वे पार्टी में रहे तो उन्हें महत्वपूर्ण पदों से नवाजा सकता है। इतना भी है कि बदलाव के बाद उन्हें नई टीम बनाकर कांग्रेस की नैया पार लगाना होगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button