Betul News : 10 दिन से ठप पड़ा सड़क निर्माण कार्य, ट्रांसफार्मर भी नहीं हटाया गया

सिंगल लेन से गुजर रहे वाहन, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

Betul News : बैतूल। बस स्टैंड से लल्ली चौक के बीच चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को पिछले 10 दिनों से अचानक रोक दिया गया है। निर्माण स्थल पर एक ट्रांसफार्मर अब तक यथावत खड़ा है, जिससे न केवल कार्य बाधित हो रहा है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

वहीं आधी अधूरी सड़क के कारण यातायात केवल एक लेन से संचालित हो रहा है, जिससे रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से काम को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।

करीब 10 दिन पहले ठेकेदार ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया था। दावा किया जा रहा था कि एक सप्ताह के भीतर काम खत्म कर दिया जाएगा। सड़क की एक लेन पर पूरा डामरीकरण कर दिया गया है, लेकिन दूसरी लेन का काम पिछले 10 दिनों से बन्द पड़ा हुआ है।

करीब तीन मीटर पट्टा डामरीकरण कर छोड़ दिया गया है। बाकी हिस्सा कच्चा पड़ा हुआ है। यहां अभी तक डामरीकरण नहीं किया जा सका है। गिट्टियां उछलकर लोगों को चोटिल अलग कर रही हैं। जबकि बस स्टैंड से तालाब के एक सिरे तक रास्ता पूरी तरह क्लियर है।

ज्योति टाकीज के आगे मुल्ला काम्प्लेक्स तक बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर भी हटाए जा चुके हैं। बावजूद इसके डामरीकरण नहीं किया जा रहा। इस मार्ग पर दिन भर वाहनों का आवागमन चलता रहता है। मुख्य बाजार होने से पैदल चलने वालों की भीड़ भी ज्यादा होती है। लोग लगातार समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन नपा है कि, अपना ढर्रा सुधारने को तैयार नहीं है।

ट्रांसफार्मर हटाने में अधिकारियो को आ रहा पसीना

इस मार्ग निर्माण में सबसे बड़ा अवरोध एमजी काम्प्लेक्स के सामने एक साथ लगे दो ट्रांसफार्मर बन रहे हैं। इन ट्रांसफार्मर को हटाने में ही अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। दावा किया गया था कि जल्द ही ट्रांसफार्मर हटाकर रास्ता क्लियर करवा दिया जाएगा लेकिन पूरे 10 दिन बीतने के बावजूद नपा इसमें कामयाब नहीं हो पाई है। ऐसे में आम जनता के सामने सिर्फ समस्याओं से जूझने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

इनका कहना ….

एमजी काम्प्लेक्स का ट्रांसफार्म हटाने बिजली कम्पनी से परमिट मांगा है। परमिट मिलते ही ट्रांसफार्मर हटवा कर डामरीकरण करवाया जाएगा।

अमित सक्सेना , विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button