Betul Crime News: बैतूल में आपराधिक घटनाएं बढ़ने के बावजूद सत्ताधारी नेताओ की चुप्पी, विपक्षी पार्टियों के नेता चुप्पी साधे बैठे, लोगों का पुलिस से भरोसा उठा

Betul Crime News: Despite increase in criminal incidents in Betul, silence of ruling leaders, leaders of opposition parties remained silent

Betul Crime News:(बैतूल)। शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए है। अपराधिक घटनाएं बढ़ते जा रही है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इस मामलों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साधकर रखी है और विपक्ष को अपराधिक घटनाओं और लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बावजूद भी न तो प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे है और न ही जनप्रतिनिधि। जिले में पिछले कुछ महीनों से चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं काफी बढ़ गई है। इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अधिकतर घटनाएं जिला मुख्यालय पर सबसे ज्यादा हो रही है।

मंगलवार की शाम को एक अज्ञात बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन छिनकर भाग गया। इसके पहले भी मंगलसूत्र छिनने की कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन बदमाशों को पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़ा है। पुलिस का हमेशा की तरह ही रटारटाया वाला जवाब आता है कि मामला दर्ज किया है जांच कर रहे है, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ा जा रहा है। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण बदमाश ऑफ टॉप कंट्रोल हो चुके है। इसमें सत्ताधारी नेता भी कुछ हस्तक्षेप नहीं कर रहे है। इन नेताओं का हमेशा जवाब आता है कि अपराधिक घटनाओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे, इसके बाद कोई एक्शन नहीं होता है। इधर विपक्ष पार्टी के लोग चुप्पी साधकर तमाशा देख रहे है। इससे ऐसा लग रहा है कि विपक्ष के लोगों को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। आम जनता से कुछ लेना देना होता तो आज बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर आज विपक्ष सड़क पर उतर जाता, लेकिन विपक्ष पार्टियों के लोगों को आम जनता की परेशानियों से कोई हमदर्दी नहीं है।

मंडी परिसर से बाईक चोरी

कृषि उपज मंडी बडोरा प्रांगण से मंडी में काम करने वाले एक युवक की बाईक चोरी हो गई है। चोर हर जगह सक्रिय नजर आ रहे है। खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी रूपेश केसरी राठौर ने बताया कि वह कृषि उपज मंडी में काम करता है, उसने मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-48-एमएस-6351 की बाईक को मंडी प्रागंण में खड़ा किया था। अज्ञात लोगों ने मंडी प्रांगण से मंगलवार को बाईक चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैतूलबाजार थाने में दर्ज कराई है। बाईक चोरी होने से युवक को हजारों रूपए का नुकसान हो गया है। मंडी प्रांगण में सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद भी चोरों ने बाईक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी कितने शातिर है।

चैन खींचने वाले आरोपी का कोई सुराग नहीं

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन अज्ञात आरोपी खींचकर चला गया। अभी तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी से घर आ रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र खींचकर भागने लगा। महिला ने पीछा करने की कोशिश की तो बदमाश स्कूटी छोड़कर चला गया। जब पुलिस ने स्कूटी जब्त की तो वह नंबर रजिस्ट्रर्ड ही नहीं है। पुलिस अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है।

इनका कहना…

बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की है और इस मामलों को गंभीरता से लेने और अपराधियों को पकड़ने और पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने पर बात हुई है।

बबला शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भाजपा, बैतूल

हां यह सही बात है कि जिले में कुछ महीनों से अपराध बढ़ने लगे है। आए दिनों चोरी और लूट की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आई है। इस मामले में हमारी तरफ से भी एसपी से चर्चा की जाएगी। इसके बाद भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

सुनील शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button