Betul News: हारोड़े की शिकायत विधायक से हुई शिकायत, हटाया बीएमओ को
Betul News: Harode's complaint was made to the MLA, BMO was removed

स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति को लेकर नियम-कायदे फिर ताक पर
Betul News: बैतूल। स्वास्थ्य विभाग में सीएमएचओ के सेवानिवृत्ति के पहले फिर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कुछ कर्मचारी अपनी मर्जी से पदस्थापना और फैरबदल करने में लगे है, इससे व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। इस बीच खबर है कि स्वास्थ्य विभाग की लेप्रोसी (कुष्ट शाख) में पदस्थ शेखर हारोड़े की मनमाने की शिकायत पिछले दिनों विधायक से आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने की। कर्मचारियों ने विधायक को सबूत सहित कई जानकारी भी उपलब्ध कराई। सूत्र बताते है कि इसके बाद विधायक ने सीएमएचओ को निर्देश देकर व्यवस्थाओं में बदलाव के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका उलट सेहरा बीएमओ को फेरबदल में इधर से उधर कर दिया। यहीं वजह है कि सीएमएचओ अपनी मनमर्जी से फेरबदल कर रहे है।
सूत्र बताते है कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के विवादों से स्थिति काफी बिगड़ रही है। इन पर सीएमएचओ डॉ. रविकांत उईके का कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिनों विवाद के बाद सीएमएचओ बदलाव करते हुए आदेश निकालते है तो कुछ दिनों बाद इसे बदल दे रहे है। इससे भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है। इन सुर्खियों के बीच स्वस्थ्य विभाग की कुष्ट शाखा में पदस्थ शेखर हारोड़े को अधिक अधिकार दिए जाने से नाराज एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल से शिकायत की है। कर्मचारियों ने विधायक को बताया है कि हारोड़े को सीएमएचओ ने कुष्ट शाखा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी है, जिसके वे पात्र नहीं है। सूत्र बताते है कि विधायक को कर्मचारियों ने इस बारे में कई दस्तावेज भी सौंपे हे। सूत्रों के मुताबिक विधायक ने कलेक्टर और सीएमएचओ को इस संबंध में निर्देश देते हुए एक से अधिक जिम्मेदारी देने पर नाराजगी भी जताई और बदलाव के निर्देश भी दिए थे।
सीएमएचओ ने किया दूसरा बदलाव
सूत्र बताते है कि विधायक की नाराजगी के बाद हारोड़े को सौंपी जिम्मेदारी कम होने की संभावना थी। इस बीच सीएमएचओ डॉ. उईके ने सेहरा बीएमओ डॉ. संगम मांडवे को पद से हटा दिया, उनकी जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लापाझिरी में पदस्थ डॉ. केदारसिंह जाटव को तत्काल प्रभाव से सेहरा बीएमओ बना दिया है। डॉ. मांडवे के बारे में कहा जाता है कि वे साफ-सुथरी छवि की बीएमओ थी, लेकिन अल्प समय में ही उन्हें पद से हटाकर डॉ. जाटव को बीएमओ बना दिया गया है। इस संबंध में विधायक हेमंत खंडेलवाल से चर्चा करने के लिए उनके मोबाईल पर कॉल किया गया लेकिन व्यस्तता के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाएं।
इनका कहना
विभाग के लोग बे वजह शिकायते कर रहे है। जिनको जिम्मेदारी नहीं मिलती वह शिकायते करने पहुंच जाते है। मुझे किसी के निर्देश नहीं मिले है। सेहरा बीएमओ को उनकी पारिवारिक परेशानियों के कारण उनको जिम्मेदारी से मुक्त कर डॉ. जाटव को प्रभार दिया गया।
डॉ. रविकांत उईके
सीएमएचओ, बैतूल




