Betul Accident News: पिकअप ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत, सगाई से वापस लौट रहे थे युवक
Betul Accident News: Pickup hits bike, one dead, youth were returning from engagement

Betul Accident News:(बैतूल)। सगाई कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाईक सवार युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। हादसे की सूचना मिलते ही पाढर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पाढर चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे बताया कि झगड़िया जोड़ स्कूल के समीप सोमवार की शाम को पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष पिता रामसिंह धुर्वे निवासी चिखली आमढाना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक का साथी दुर्गेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के जिला अस्पताल भर्ती किया है।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है, जिससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। प्रथम दृष्टया पिकअप वाहन चालक की लापरवाही आने की जानकारी सामने आई है।
सगाई से लौटते समय हो गया हाद
पुलिस ने बताया कि संतोष और दुर्गेश अपने रिश्तेदार के यहां सगाई के कार्यक्रम में झगड़िया गए थे। सोमवार शाम को सगाई कार्यक्रम से वापस लौटते समय हादसा हो गया। पिकअप चालक ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण संतोष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। आठनेर पुलिस का कहना है कि हादसे के मामले में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकअप को जब्त कर चौकी में लाकर खड़ा कर दिया है।





