Betul News: जिला अस्पताल के मैनेजर अम्बुलकर पर रेप का मामला
Betul News: District hospital manager accused of rape

महिला की रिपोर्ट पर उज्जैन पुलिस ने अस्पताल से हिरासत में लिया, मचा हड़कम्प
Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल में पदस्थ सहायक मैनेजर शिवेंद्र अंबुलकर को उज्जैन पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को उज्जैन की माधव नगर थाने की पुलिस बैतूल पहुंची थी। कोतवाली पुलिस की मदद से मैनेजर अंबुलकर को अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया गया। उन्हें गिरफ्तार कर उज्जैन ले जाया गया है। कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि गुरुवार को उज्जैन की माधव नगर थाना पुलिस बैतूल आई थी।
वहां पर किसी महिला ने सहायक मैनेजर अंबुलकर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस आई थी। कोतवाली पुलिस की मदद से जिला अस्पताल के मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है। दुष्कर्म का मामला कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उज्जैन के माधव नगर टीआई आशीष भारती से इस संबंध में चर्चा के लिए प्रयास किया, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनका मोबाइल बंद था।
इधर जिला अस्पतला से मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन जगदीश घोरे ने बताया कि आरएमओ से मामले की जानकारी मिली थी कि मैनेजर को कोतवाली तक पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद की जानकारी नहीं है।




