Betul Today News: अतिक्रमण के मैदान में कलेक्टर के चौके- छक्के

Betul Today News: Collector's fours and sixes in the field of encroachment

चुन-चुन कर हटाए जा रहे बेजा कब्जे, रात्रि में कलेक्टर-एसपी कर रहे गश्त…

Betul Today News:(बैतूल)। इसे विडम्बना और इक्षा शक्ति की कमी ही कहा जाएगा कि अतिक्रमण को लेकर जो कार्यवाही पहले ही जो जानी थी वह अब की जा रही है। इसमें कोई शक नहीं है। आम जनता को होने वाली समस्याओं से अब छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। यह संभव हो सका है अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतने वाले कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा कमान संभालते ही। अतिक्रमण के मैदान में जिस तरह कलेक्टर के निर्देश पर चौके छक्के लगाए जा रहे हैं उससे आम जनता में हर्ष की लहर व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमणकारियों के छक्के छूटते नजर आ रहे हैं। सख्ती के अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिन में जहां धुआंधार तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है, वहीं रात्रि में कलेक्टर- एसपी शहर का भ्रमण कर इसकी बकायदा मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं, ताकि अतिक्रमण में कोई भेदभाव न हो। उनकी मानीटरिंग के बाद सुबह अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं।

बडोरा के बाद कोठी बाजार भी साफ(Betul Today News)

पिछले कई वर्षों से शहरवासी अतिक्रमणरूपी दंश सिर्फ इसलिए झेलते चले आ रहे थे कि किसी भी सक्षम अधिकारी ने शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को गम्भीरता से नहीं लिया था। पिछले 15 दिनों की बात की जाए तो दृढ़ इच्छाशक्ति धरातल पर नजर आ रही है। बडोरा में हमेशा जाम से जूझने वाली जनता अब इस बात से खुश है कि एक सकारात्मक प्रयास के चलते 40 फीट की सडक़ अब 80 फीट की नजर आ रही है। वहीं मंगलवार के दिन जब दूसरी कार्यवाही कोठीबाजार लल्ली चौक से बस स्टैंड तक कि गयी तो खुद अतिक्रमणकारियों को सोचने समझने तक का मौका नहीं दिया गया। अब हालात यह नजर आ रहे हैं कि लोग लल्ली चौक पर खड़े होकर सीधे बस स्टैंड तक का नजारा कर रहे हैं।

बस स्टैंड से आगे बड़ा अतिक्रमण दस्ता(Betul Today News)

बुधवार दोपहर 12 बजे अधिकारियों के दल सहित पुलिस, नगर पालिका और राजस्व के कर्मचारी बस स्टेण्ड पहुंच गए थे और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पुन: शुरू की गई। इस कार्यवाही में लगभग 4 जेसीबी मशीने, ट्रेक्टर लगाए थे। रात्रि में ही कुछ अतिक्रमण कारियों ने अपने कब्जे हटा लिए थे , जिन्होंने कब्जे नहीं हटाये थे उनके कब्जे सख्ती के साथ हटाये जाने की कार्यवाही की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आज शाम तक पेट्रोल पंप चौराहे तक पूरा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

Betul Today News: अतिक्रमण के मैदान में कलेक्टर के चौके- छक्के

प्रशासन का एक दम सही कदम: बसंत सोनकपुरिया(Betul Today News)

प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से वे आम नागरिक खुश नजर आ रहे हैं जो आये दिन इस अतिक्रमण का दंश झेलने के आदि हो चुके थे। आम नागरिक बसंत सोनकपुरिया का कहना है कि उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ जीवन मे पहली बार ऐसी कार्यवाही देखी है। वास्तविकता ये है कि आम जनता की परेशानी समझने और इसे दूर करने की कोशिश तो की गई। अतिक्रमण कारियों को भी यह समझना चाहिए कि यदि उनकी वजह से आम जन परेशान हैं तो उन्हें भी व्यवस्था बनाने में अपना योगदान देना चाहिये। मेरा आग्रह है कि कार्यवाही के बाद इसकी सतत मॉनिटरिंग भी की जानी जरूरी है ताकि अतिक्रमण दोबारा पांव ना पसार सके।

सडक़ पर खड़ेे वाहनों पर भी कार्यवाही जरूरी: मनीष राठौर(Betul Today News)

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से संतुष्ट आम नागरिक उन वाहन चालकों से भी खासे परेशान हैं जो पार्किंग ना होने की वजह से सडक़ पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे भी असम जन की परेशानी बनी हुई है। सब्जी व्यापारी मनीष राठौर का कहना है कि थाना चौक से पेट्रोल पंप तक कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था ना होने के कारण लोग जहां जगह मिलती है वहीं वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पल पल जाम की स्थिति निर्मित होती है। कलेक्टर को यातायात पुलिस को निर्देशित करना चाहिए कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से चालानी कार्यवाही की जाए ताकि वाहन चालकों में भी जागरूकता देखने को मिले।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button