Betul Samachar: मंत्रियों की मौजूदगी में जल जीवन मिशन पर मचा बवाल, लापरवाह ठेकेदारों पर FIR और राशि राजसात करने के निर्देश
Betul News: Chaos at Jal Jeevan Mission in the presence of ministers, FIR against careless contractors and instructions to confiscate the money

विधायकों की शिकायत पर केन्द्रीय मंत्री और प्रभारी मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा में भी दी सख्त हिदायतें
Betul Samachar: बैतूल। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जल जीवन मिशन की धीमी गति और लापरवाही पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल ने सख्त तेवर दिखाए। बैठक में ठेकेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने ऐसे ठेकेदारों पर स्नढ्ढक्र दर्ज करने और भुगतान की गई राशि राजसात करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री उईके ने पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पौधरोपण कार्य मृदा की अनुकूलता और पौधों की जीवित रहने की क्षमता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोपण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पौधे जीवित रहें और पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी मंत्री की गहरी नजर
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में केंद्रीय मंत्री उइके ने आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में और अधिक निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया जाए और हितग्राहियों को समय पर लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अस्पतालों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं, उनके विरुद्ध जांच दल गठित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में प्रसव सुविधा केंद्र स्थापित करने, जननी सुरक्षा योजना की राशि का समय पर अंतरण सुनिश्चित करने और वर्ष 2024 में लाभान्वित हितग्राहियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में उभरी गंभीर लापरवाहियां
आमला विधायक डॉ. योगेश पण्डागरे ने ग्राम हथनोरा और खापा में जल जीवन मिशन की योजनाओं के बावजूद पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने नाराजगी जताते हुए जल निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं, उनकी राशि राजसात की जाए और अनुबंध रद्द कर नए सिरे से निविदा प्रक्रिया शुरू की जाए।
सड़क मरम्मत में लापरवाही पर भी जताई नाराजगी
मुलताई विधायक चंदशेखर देशमुख ने बैठक में बताया कि कई क्षेत्रों में नल-जल योजना के कार्य के दौरान सड़कें खोद दी गईं, लेकिन बाद में मरम्मत नहीं की गई। इस पर दोनों मंत्रियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई और तत्काल सड़क मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




