Betul Today Samachar: विधायक ने खत्म करवाया सेहरा सीएससपी केन्द्र का विवाद

Bache ka Video: PM Modi's little fan recited ABCD from A to Z, touched everyone's heart

डॉ दिलीप घोडक़ी को बीएमओ पद से हटाया…

Betul Today Samachar:(बैतूल)। जिले के सेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कई दिनों से विवाद चल रहा था। कई बार विवाद को लेकर शिकायतें भी आई। आखिरकार विधायक हेमंत खण्डेलवाल के हस्तक्षेप के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा का विवाद खत्म हो गया है। सेहरा बीएमओ को हटाकर नए बीएमओ को पदस्थ किया है। विवाद खत्म होने के बाद अब यहां काम करने वाले कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। विवाद खत्म करने पर कर्मचारियों ने विधायक का आभार माना।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उईके ने सेहरा बीएमओ दिलीप घोडक़ी को हटाकर इनके स्थान पर डॉ संगम मांडवे को नया बीएमओ बनाया गया है। दरअसल डॉ घोडक़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही थी। कई बार कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और इसकी शिकायत विधायक श्री खण्डेलवाल से भी की थी। जिला अस्पताल परिसर में बने नवनिर्मित अस्पताल के निरीक्षण के दौरान श्री खण्डेलवाल ने सीएमएचओ से कहा था कि सेहरा सीएससी केन्द्र में कई दिनों से विवाद सामने आ रहा है।

इस विवाद को तत्काल सुलझाया जाए। जो भी अधिकारी विवाद में दोषी है, उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई करें, ताकि सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो सके। विधायक के निर्देश के बाद सीएमएचओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवादित डॉ घोडक़ी को तत्काल बीएमओ के पद से हटा दिया है। अब नये बीएमओ के पदस्थ होने के बाद पहले की तरह सेहरा सीएससी केन्द्र में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button