Betul News : जिंदगी खत्म करने प्लेटफार्म की शेड पर चढ़ा युवक

Betul News: Young man climbed onto platform shed to end his life

देवदूत बनकर पहुंची जीआरपी की समझाइश से बची जान

Betul News : (बैतूल)। बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर एक पर आज सुबह एक अजीबोगरीब स्तिथि निर्मित हो गई, जब एक युवक आत्महत्या करने के उद्देश्य से प्लेटफार्म नम्बर 1 के शेड पर चढ़ गया। युवक रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को बार-बार छूकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन देवदूत बनकर पहुंचे जीआरपी जवानों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को समझाइश देकर नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार जूनापानी निवासी राकेश धुर्वे पिता धनराज धुर्वे निजी कारणों से आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने शेड पर चढ़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी रविश यादव, आरक्षक कुलदीप लोटे, दिलीप नरवरे मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे के ओएचई विभाग से संपर्क कर तुरंत ओएच डाउन मेन लाइन बन्द करवाई। आत्महत्या का प्रयास करने वालेे युवक को बातों में उलझाकर दूसरी तरफ से आरक्षकों को सिविल ड्रेस में शेड पर भेजा और युवक को नीचे उतारा।

हो सकता था बड़ा हादसा (Betul News)

Betul News : जिंदगी खत्म करने प्लेटफार्म की शेड पर चढ़ा युवक

घटना को लेकर चौकी प्रभारी रविश यादव ने बताया कि युवक कब, कहां और कैसे शेड पर चढ़ गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही जब मौका मुआयना किया तो परिस्थिति काफी विपरीत थी। जरा सी भी लापरवाही से युवक की जान जा सकती थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने उक्त युवक को बातों में उलझाकर रखा और आरक्षकों को शेड पर भेजा। इस दौरान युवक बार-बार हाईटेंशन लाइन को छूने की कोशिश कर रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लिहाजा उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है, जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button