Betul News: आशु किलेदार के जन्मदिन पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन
Betul News: A massive blood donation camp was organized on the birthday of Ashu Kiledar.

Betul News : (बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। सक्रिय समाजसेवी और आरएसके गु्रप के युवा संचालक आशु किलेदार के जन्मदिन पर मंगलवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आशु के जन्मदिन पर पिछले 10 वर्षो से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। किलेदार परिवार द्वारा उनके जन्मदिन के एक दिन पहले 29 अप्रैल से रामकथा का भी आयोजन किया गया है, इसका समापन 7 मई को भंडारे के साथ होगा। किलेदार परिवार का मानना है कि रक्तदान शिविर से किसी भी व्यक्ति के अमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है। अन्य लोगों से भी इस तरह के शिविर का आयोजन करने का किलेदार परिवार ने आग्रह किया।
आशु के जन्मदिन पर सबसे पहले राजा ठाकुर एवं कुसुम किलेदार ने रामकथा में आए अतिथियों के साथ रक्तदान किया। इसके बाद आरएसके गु्रप के सहयोगी स्टॉफ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अन्य लोग भी रक्तदान करने बढ़चढ़कर शामिल हुए। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, इंजीनियरों ने भी शामिल होकर आरएसके परिवार का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान के पूर्व चल रही रामकथा में व्यासपीठ पर आसीन पं निर्मलकुमार शुक्ल ने रक्तदाताओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सतत् समाज सेवा का आशीर्वाद प्रदान किया।





