JH College Betul :  जेएच कालेज को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

JH College Betul: JH College gets A+ grade from NAAC

आटोनामस कॉलेज की सुविधा से महज एक कदम दूर, विद्यार्थियों को मिलेेंगे बड़े फायदे

JH College Betul : (बैतूल)। जिले का सबसे बड़ा जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यान परिषद (नैक) ने ए प्लस का दर्जा दे दिया है। कालेज को एनएएसी ने 3.3 सीजीपीए का मूल्यांकन दिया है। इस आधार पर अब जेएच कालेज को मिलने वाले अनुदान में न सिर्फ बढ़ोत्तरी होगी और सुविधाएं भी बढ़ेगी। इसी के साथ जेएच कालेज ने आटोनामस कालेज की ओर अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं।

जेएच कालेज वैसे लंबे समय से ए ग्रेट का दर्जा हासिल किए हुए हैं। पिछले दिनों बैंगलोर से एनएएसी की टीम मूल्यांकन के लिए यहां आई थी। खबर है कि करीब दो दिनों तक बैंगलोर से आई टीम ने कालेज का भ्रमण करने के बाद मूल्यांकन किया। इसके आधार पर कालेज को ए के बजाए ए प्लस का दर्जा दे दिया गया है। जेएच कालेज का 3.3 सीजीपीए मिले हैं। यह खबर जैसे कालेज में पहुंची तो खुशी की लहर छा गईर्। प्राचार्य और प्राध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का जश्न मनाया।

इन बिंदुओं पर किया था नैक टीम ने निरीक्षण

दिसंबर माह में नैक की टीम जेएच कालेज में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने टीचिंग, लर्निंग, पैडागाजी, एलओसीएफ, पीएसओ स्तर पर देखा गया। प्रयोगशाला में नवीनतम उपकरण कंप्यूटर सेंटर इक्यूवेशन सेंटर, एनसीसीस, एनएसएस एक्सटेंशन एक्टिविटी समेत पुस्तकालय और कालेज की अलग-अलग बिल्डिंगों का बारिकीय से निरीक्षण किया था। प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण कर टीम ने संतुष्टि जताई थी। कालेज के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के अलावा पालकों से भी चर्चा की थी। सूत्र बताते हैं कि टीम ने दो दिनों के निरीक्षण के दौरान जेएच कालेज की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की थी। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि ए ग्रेड मिलेगा, लेकिन सोमवार-मंगलवार जब परिणाम आए तो काफी सुखद कहे जा सकते हैं।

कालेज की सुविधाओं में होगा बढ़ा इजाफा

सूत्र बताते हैं कि जेएच कालेज को ए प्लस का दर्जा मिलने के बाद कई तरह की सुविधाओं में इजाफा होगा। नैक द्वारा ए प्लस दर्जा मिलने के बाद कालेज के उत्थान के लिए दी जाने वाली राशि में काफी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इससे कालेज में विभिन्न निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि ए प्लस दर्जा मिलने के बाद जेएच कालेज की ओर से आटोनामस कालेज के लिए आवेदन दिया जाता है तो इसकी स्वीकृति भी तत्काल मिल जाएगी। ऑटोनामस कालेज होने पर यूजी और पीजी स्तर पर बिना यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो जाएंगे, संस्थान को सिर्फ नए कोर्स शुरू करने की जानकारी विश्वविद्यालय को देना पड़ेगा।

इनका कहना…

नैक की टीम द्वारा कुछ माह पहले निरीक्षण किया गया था। इसके परिणाम आ गए हैं। कालेज को ए प्लस ग्रेड का दर्जा मिला है। आगे सुविधाओं में इजाफा होगा।

डॉ विजेता चौबे, प्राचार्य, जेएच कालेज बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button