MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी, स्कूलों का समय बदला

MP Weather Update: Cold wave outbreak in Madhya Pradesh, rain and fog alert issued, school timings changed

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश, कोहरा और ठंड का सिलसिला जारी है। घने कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता 50 से घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में ओले पड़ने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन भी किया गया।

बता दें कि भोपाल, उज्जैन, कटनी, इंदौर, अशोकनगर, देवास, विदिशा, नीमच समेत प्रदेश के आधे से ज्यादा इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। इसके अलावा भोपाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेन कोहरे के चलत लेट हो गई। वहीं ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां टेम्प्रेचर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिन में कोल्ड अटैक जारी रहेगा।

प्रमुख स्थानों का तापमान(MP Weather Update)

सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी में 7.8, ग्वालियर में 9.5, राजगढ़ में 9.6, दतिया में 10.6, रतलाम में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। गुना में 15.5, अशोकनगर में 16.3, सागर में 16.5, शिवपुरी में 16.7, छतरपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान(MP Weather Update)

सोमवार को नर्मदापुरम इंदौर संभाग के जिलों के साथ ही सीहोर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, उमरिया जिलों में

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी, स्कूलों का समय बदला

पौधों पर पड़ रहा असर(MP Weather Update)

वहीं मध्यप्रदेश में ठंड का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। धूप न मिलने से पौधों की ग्रोथ भी ठीक नहीं हो पा रही है। ज्यादा ठंड से गेहूं, चना व मटर की फसलें पीली पड़ने लगी है। हालांकि अगर बारिश होती हैं तो गेहूं, चना आदि फसलों को फायदा होगा। बारिश से फसलों में एक सिंचाई का काम हो जाएगा।

घने कोहरे की चेतावनी(MP Weather Update)

सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ किसी और सीहोर,भोपाल, रीवा, मऊगंज, नीमच, मंदसौर और मंडला जिले में घना कोहरा छाए रह सकता है। इन स्थानों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रहने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी भोपाल जिले में बादल छाए रह सकते हैं और घने कोहरे के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी, स्कूलों का समय बदला

यहां येलो अलर्ट जारी(MP Weather Update)

सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और खंडवा जिले में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।

स्कूलों का समय बदला

एमपी में ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को समय बदल दिया है। फैसले के मुताबिक मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे से पहले स्कूल नहीं खुलेंगे। जबकि दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10:00 बजे से ही खुलेंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालक निर्धारित समय सारणी में होगा। स्कूलों के समय बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक जारी रहेगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button