Sanjhveer News : राजनीतिक हलचल: पार्टी के अधिवेशन में जाने से व्यवसायी व्यापारियों ने आखिर क्यों बनाई दूरी?? विधायक प्रतिनिधि बनने आखिर किन- किन की चाहत???आखिर झंडा बदर नेताओं पर पार्टी की क्यों है गिद्ध दृष्टि???? पूरी खबर देखिये हमारे चर्चित राजनीतिक  कॉलम में…..

Sanjhveer News: Political stir: Why did businessmen stay away from going to the party convention?? Who wants to become MLA representative??? After all, why does the party have a vulture eye on the flag-shedding leaders???? See the full news in our popular political column.....

Sanjhveer News : पड़ोसी राज्य की राजधानी में एक पार्टी का अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में उस राज्य के अलावा सबसे करीबी राज्य के नेताओं की भीड़ अधिक ले जाना तय हुआ था। संयोगवश बैतूल जिला सबसे निकट था। ऐसे में जिले के नेता लोग बड़ी संख्या में अपन नेतृत्व में टीम लेकर नागपुर पहुंचे, लेकिन पार्टी जुड़े कई व्यवसायी नेताओं ने पूरी तरह दूरी बना ली। कहा जा रहा है कि पार्टी की हार के बाद सभी व्यवसायी अपने कारोबार में जुटे हैं, इसलिए अधिवेशन में जाने से कन्नी काट ली। चर्चा तो यह भी है कि सूची में उनका भी नाम था, लेकिन जब अधिवेशन में जाने के लिए फोन घनघनाया तो सभी के फोन बंद रहे। आखिरी में पता चला कि अपने कारोबार से जुड़े होने के कारण पार्टी के ही प्रमुख व्यवसायियों ने दूरी बना ली है। बड़े नेताओं के समर्थक इन व्यवसायियों को फटकार भी मिलने की खबर है।

प्रतिनिधि बनने की चाहत (Sanjhveer News)

सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ नेताओं में इन दिनों विधायक प्रतिनिधि बनने की जमकर होड़ मची है। संयोगवश पार्टी के पांचों विधायकों ने जीत हासिल की, लिहाजा प्रतिनिधि बनने की होड़ मचना लाजमी है। कुछ नेता तो ऐसे हैं जो अपने आप को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बताकर प्रतिनिधि बनने के लिए जोर अजमाइश कर रहे हैं।

हालांकि उनके अरमान में कुछ वरिष्ठ नेताओं का पेंच आ रहा है जो पहले से ही विधायक प्रतिनिधि बनने के लिए अपने विधायक को राजी कर चुके हैं। अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि पांच विधानसभाओं के कितने विधायक प्रतिनिधि अलग-अलग जगह नामांकित किए जाएंगे। खबर है कि सबसे अधिक नाम शहरी क्षेत्र की नगरपालिकाओं से आ रहे हैं। सभी अपने अपने बायोडाटा विधायक तक पहुंचा चुके हैं। इनमें सोशल मीडिया से जुड़े कुछ चर्चित लोगों के नाम भी शामिल होने की सूचना है।

झंडा बदर नेताओं की तलाश (Sanjhveer News)

चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शहर में कुछ झंडा बदर नेताओं के पाला बदलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। चर्चा है कि कुछ माह पहले तक एक पार्टी का झंडा बुलंद कर वोट मांगने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन पार्टी के सत्ता में नहीं आने के बाद कुछ चुने हुए जनप्रतिनिधि और उनके पति समेत अन्य पदाधिकारी किसी भी समय झंडा बदर कर सकते हैं। खबर है कि इन्हें रोकने के अंदरखाने से प्रयास हो रहे हैं, लेकिन पांच साल अब रेवड़ियां खाने को नहीं मिलेगी, इसलिए पाला बदलना तय माना जा रहा है। कुछ दिनों में इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा सकती है, लेकिन इन्हें रोकने के बड़े स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button