Betul Corona News : बैतूल में कोरोना मरीज मिलने से मचा हड़कंप!

Betul Corona News: There was a stir after finding a Corona patient in Betul!

अस्पताल में मॉकड्रील के प्रदर्शन से सभी सख्ते में आए, तैयारियां का जायजा

Betul Corona News : (बैतूल)। कोराना से निपटने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल बैतूल में मॉकड्रील हुई। इस दौरान अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई, बैड, दवाइयां जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों को परखा गया। मॉकड्रील में आपात स्थिति में अस्पताल की तैयारी और सिस्टम को ट्रायल के तौर पर देखा गया। कुछ देर के लिए इस रिहर्सल से हड़कंप की स्थिति मच गई। हाला की यह केवल मॉकड्रील थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा ने बताया कि कोरोना के नए वेरियंट की संभावनाओं को देखते हुए बुधवार को जिला अस्पताल में मॉकड्रील की गई।

इसमें डॉ. रंजीत राठौर सहित अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे। मॉकड्रील के माध्यम से मरीज को किस तरह से उपचार देना है, इसकी प्रैक्टिस की गई। मॉकड्रील के दौरान एक एंबुलेंस से एक कोरोना मरीज को लाया जाता है। मरीज को सीधे कोविड वार्ड में ले जाया जाता है और डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ सहित तत्काल मरीज का उपचार शुरू किया गया। इस समय आक्सीजन प्लांट सुचारू है या नहीं। इसे भी चेक किया गया। वैसे भी आक्सीजन प्लांट को समय समय पर शुरू कर इसे चेक किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक आक्सीजन प्लांट ठीक तरह से काम कर रहा है। कोई अगर कोविड मरीज पाया जाता है तो उसे अच्छे से उपचार दिया जा सकता है। अस्पताल में उपचार के लिए पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा के हिसाब से पीपीई किट मौजूद है।

मॉकड्रील के दौरान कोविड वार्ड किया चिन्हित

कोविड की संभावना को देखते हुए अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए कोविड वार्ड चिन्हित किया गया। यहां पर 20 से 30 बेड की इमरजेंसी व्यवस्था बनाई है। पिछली कोरोना लहर के दौरान जिला अस्पताल में ही कोविड वार्ड तैयार किया था। अब नए वैरिएंट से निपटने के लिए अस्पताल में ही कोरोना वार्ड की व्यवस्था की है और उसे चिन्हित किया है। कोरोना वार्ड में पर्याप्त बेड की व्यवस्था और आक्सीजन सप्लाई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मॉकड्रील करने का मकसद यह है कि यदि कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसे किस तरह से उपचार दिया जा सकता है और बैतूल में उपचार को लेकर क्या व्यवस्था है, इसे परखना है। उल्लेखनीय है कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आए हैं। इस वैरिएंट ने लोगों को और चिंता में डाल दिया है। बैतूल भी महाराष्ट्र से लगा है। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में कोरोना मरीजों के आने की संभावना अधिक बनी रहती है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मॉकड्रील की है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button