Betul News : अलकेश आर्य का निगम मंडल अध्यक्ष बनना तय

Betul News: Alkesh Arya set to become the corporation board chairman

जिले से एकमात्र नाम पर चर्चा, इस माह के अंत तक लग सकती है मोहर

Betul News : बैतूल। गृह जिला होना के कारण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निगम मंडल अध्यक्षों में नियुक्ति को लेकर सभी की टकटकी लगी है। वैसे प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण जिले को प्रदेश कार्यकारिणी, संभागीय प्रमुख जैसे पदों के लिए स्थान नहीं मिल पाया है, लेकिन इसके उलट निगम मंडल अध्यक्षों-उपाध्यक्षों में यदि बैतूल की लॉटरी लग जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। चर्चा है कि पूर्व विधायक और भाजपा भोपाल ग्रामीण के लंबे समय से प्रभारी रहे कुशल संगठक अलकेश आर्य को निगम मंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि इस माह के अंत तक निगम मंडल में नियुक्ति हो जाएगी, इसके लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी होने के कारण पद पाने के लिए भाजपा नेताओं में खूब दौड़ धूप चल रही है। लगभग एक सैकड़ा से अधिक निगम मंडलों सहित अन्य प्रमुख पदों पर भाजपा में नियुक्ति की जाना है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की तीन दौरों की बैठक हो चुकी है। निगम मंडल अध्यक्ष के लिए सुझाए गए नामों को नई दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करा दिया है।

राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि प्रदेश संगठन द्वारा बनाई गई सूची में काटछांट की संभावना बिलकुल कम है। इतना जरूर हो सकता है कि केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के कुछ सीनियर नेताओं को जरूर तवज्जों देते हुए उनके नामों को सूची में शामिल करवा सकता है। वैसे जानकार सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों को ही तवज्जों देते हुए नियुक्ति कर देगा। इधर एक अन्य सूत्र के मुताबिक विभिन्न जिलों की जनभागीदारी समिति, एल्डरमेन के नामों को भी इसी माह के अंत तक तय करने की रणनीति पर प्रदेश भाजपा संगठन मंथन कर रहा है।

अलकेश की लगेगी लॉटरी!

निगम मंडल अध्यक्ष को केबिनेट- राज्यमंत्री का दर्जा मिलता है। लिहाजा इस पद को पाने के लिए भाजपा संगठन में नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जाता है कि बीते विस चुनाव में पराजित हुए कई वरिष्ठ नेताओं को इसमें स्थान देना तय माना जा रहा है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के समर्थकों को भी निगम मंडलों में नियुक्ति दिया जाना है, इसके लिए सूची भी लगभग बन चुकी है। इस सूची में बैतूल से पूर्व विधायक और कुशल संगठन अलकेश आर्य का नाम भी शामिल हैं। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के शीर्ष नेता आर्य के नाम पर सहमत है। यदि निगम मंडल अध्यक्ष में जिम्मेदारी मिलती है तो वे जिले से एकमात्र नेता होंगे, जिन्हें लंबे समय बाद यह जिम्मेदारी मिलेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button