Betul Municipality News : नप अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बावजूद कई फाइलें पेडिंग

Betul Municipality News: Many files pending despite signature of NP President

घोड़ाडोंगरी में अध्यक्ष को तवज्जों नहीं दे रहे सीएमओ, अध्यक्ष की फर्जी एनओसी से नामांतर की फर्जी प्रक्रिया

Betul Municipality News : (घोड़ाडोंगरी)। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव के कारनामे लगातार सामने आ रहे। सीएमओ ऋषिकांत यादव लगातार नियम विरुद्ध कार्य कर रहे है। इसके तमाम सबूत और जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी है, लेकिन इसके बाद भी घोड़ाडोंगरी सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नगर में वरिष्ठ अधिकारियों के इस नियम विरुद्ध किए जा रहे कार्यों में मिलीभगत की चर्चा जोरों पर है। घोड़ाडोंगरी सीएमओ का अब एक और कारनामा सामने आया है।

सीएमओ द्वारा नियम विरुद्ध नगर परिषद अध्यक्ष को सूचना दिए बिना एवं अध्यक्ष के हस्ताक्षर से नामांतरण की विज्ञप्ति भोपाल से प्रकाशित एक अखबार में प्रकाशित की गई। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा नियम विरुद्ध की जा रहे कार्यों में ताजा मामला सामने आया है। यह मामला स्वंय नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके ने उठाया है। नगर परिषद की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके ने बताया कि मेरे द्वारा 150 से अधिक नामांतरण की फाइल हस्ताक्षर कर सीएमओ को दिए गए हैं। यह फाइल 6 माह से पेंडिंग है, लेकिन बिना नप अध्यक्ष के हस्ताक्षर की फर्जी एनओसी की रजिस्ट्री के नामांतरण की सीएमओ ऋषिकांत यादव ने प्रकिया शुरू कर भोपाल के अखबार में विज्ञप्ति जारी कर दी। जबकि कोई भी विज्ञप्ति जारी करने के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष को सूचना देना अनिवार्य है।

बिना अनुभव अनुकंपा वाले परीक्षा अवधि कर्मचारी को दिया राजस्व शाखा का प्रभार

सीएमओ ने आचार संहिता के दौरान बिना अनुभव अनुकंपा वाले परीक्षा अवधि कर्मचारी अंकुर तेलकर को राजस्व शाखा का प्रभार दे दिया। इस कारण राजस्व शाखा जैसी महत्वपूर्ण शाखा के कार्य प्रभावित हो रहे हंै। नामांतरण की कई फाइल पेंडिंग पड़ी है। नगर परिषद की राजस्व को बढ़ाने संबंधित कोई कार्य नहीं किए जा रहे हंै। बिना अनुभव अनुकंपा वाले परीक्षा अवधि कर्मचारी के पास राजस्व शाखा से शाखा में कई कार्य नियम विरुद्ध हो रही है। यदि राजस्व शाखा में बीते दिनों हुए कार्यों की जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button