Betul News : घोड़ाडोंगरी सीएमओ का नया कारनामा: बिना निराकरण बंद की शिकायतें
Betul News: New action of Ghoradongri CMO: Complaints closed without resolution

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की कलेक्टर को भी दी भ्रामक जानकारी
Betul News : घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा लगातार नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहे हैं। इसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसके चलते उनके हौसले बुलंद है। ताजा मामला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को बिना निराकरण कर फोर्सक्लोज करने का है। आमजन की शिकायतों की निराकरण के लिए शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाइन घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में मजाक बनकर रह गई है नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का बिना निराकरण के फोर्स क्लोज कर बंद कर दी जा रही है। जिससे चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में होने वाले घोटाले एवं अन्य मामलों की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर शिकायतकर्ता के बिना जानकारी के ही सीएमओ द्वारा फोर्स क्लोज कर शिकायत बंद कर दी जाती है। शासन को झूठा प्रतिवेदन देकर एवं को बढ़ाकर शिकायतों को फोर्स क्लोज करने का खेल नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में चल रहा है। जहां तक की नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव बैतूल कलेक्टर को भी गुमराह कर झूठी जानकारी दे रहे हैं।
- Also Read : Betul Municipality News : एक सप्ताह निर्माण कार्य प्रगति पर नहीं तो सब इंजीनियर जिम्मेदार
मामला 1- कलेक्टर को भी झूठी जानकारी दी
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत की फोर्स क्लोज शासन द्वारा जून 2023 में बाजार नीलामी पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा 20 सितंबर को बाजार नीलामी की प्रक्रिया शुरू करते हुए विज्ञप्ति निकाल दी गई। नगर में मुनारी कराकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया। जब इसकी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई तो इसकी शिकायत क्र 24644382 को बिना निराकरण एवं कार्रवाई के फोर्स क्लोज कर बंद कर दिया गया। जब इस मामले की बैतूल कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई तो घोड़ाडोंगरी सीएमओ ऋषिकांत यादव ने कलेक्टर को पीआईसी की बैठक में बाजार नीलामी का प्रस्ताव लेने की जानकारी दी। जबकि बाजार नीलामी की विज्ञप्ति 20 सितंबर को जारी की गई। जबकि पीआईसी की बैठक 22 सितंबर 2023 को हुई है। सीएमओ द्वारा कलेक्टर को भी झूठी जानकारी देकर गुमराह किया गया।
मामला 2 – फर्जी एनओसी पर रजिस्ट्री की शिकायत
फोर्स क्लोज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फर्जी एनओसी बनाकर रजिस्ट्री होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर एक नागरिक द्वारा की गई। इस शिकायत को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा बिना जांच के एवं बिना निराकरण के ही फोर्स क्लोज कर दी गई।
मामला 3 – बिना अनुमति के मोबाइल टावर संचालन में भी गोलमाल
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में बिना अनुमति के मोबाइल टावर संचालित होने की जब एक नागरिक द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई। इसकी शिकायत में मोबाइल डाटा संचालित होने वाली भूमि स्वामी को नोटिस देने की बात की गई वहीं जब इस मामले की। जब 6 माह बाद दूसरी सीएम हेल्पलाइन शिकायत की गई की नोटिस देने के बाद क्या कार्रवाई की गई तो उसे शिकायत को बिना निराकरण के ही फोर्स क्लोज कर दिया गया।




