Betul Nagar Palika : नपा की मैराथन समीक्षा बैठक में गुणवत्ता पर जोर

Betul Nagar Palika: Emphasis on quality in marathon review meeting of Municipal Corporation

सीएमओ ने तीन घंटे ली शाखा प्रभारियों की बैठक, जनप्रतिनिधियों के कामों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Betul Nagar Palika : बैतूल। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने अधीनस्थ शाखा प्रभारियों की मैराथन बैठक ली। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में अधीनस्थों से कहा है कि जनप्रतिनिधियों के कामों को प्राथमिकता दें। पार्षदों के पत्राचार को महत्व देकर उनके काम पूरा कराए। बैठक में सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों को समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश सीएमओ ने दिए। इस दौरान निर्माण कार्यों से जुड़े पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम करने की हिदायत दी है, ताकि कहीं से भी शिकायत सामने न आए।

सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के कक्ष में सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई बैठक में लंबे समय बाद अधीनस्थों की क्लास ली गई। करीब चार माह बाद अधीनस्थों से रूबरू हो रहे सीएमओ के तेवर इस बार काफी तीखे थे। नपा की कई शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने यह बैठक आहूत की थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शहर विकास से लेकर अन्य मुद्दों पर तीन घंटे से अधिक तक मैराथन चर्चा की गई। एक-एक शाखाओं के प्रभारियों और कर्मचारियों से सीएमओ द्वारा करवाए जा रहे कामों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। बताया जा रहा है कि जहां भी कमी नजर आई।

सीएमओ ने इसे पूरा करने की सख्त हिदायत दी। बैठक में एई नीरज धुर्वे, उपयंत्री ब्रजेश खानूरकर, संजय सरेठा, विजय मछार, राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते, उपनिरीक्षक अखिल नीलकंठ राय, स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी, संतोष धनेलिया, लेखाधिकारी अंशुल अग्रवाल, विद्युत शाखा के उपयंत्री नितिन पाल, अमित सक्सेना समेत सभी विभाग के प्रमुख कर्मचारी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों के कामों को मिले प्राथमिकता

बैठक में लोकनिर्माण शाखा की समीक्षा करते हुए सीएमओ ने कहा कि बारिश में निर्माण कार्य नहीं हो रहे हैं, इसलिए शिकायतें आ सकती है, लेकिन जो भी काम कराए जा रहे हैं, इसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपयंत्रियों को दो टूक शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खासकर जनप्रतिनिधियों के पत्रों और अनुरोध को प्राथमिकता दें , उनके द्वारा सुझाव दिए कामों को प्राथमिकता दें। सीएमओ ने कहा कि पार्षदों द्वारा भी अपने वार्डों में कामों के लिए पत्राचार किया जा रहा है, इसे भी रूटिन में शामिल कर महत्व दिया जाए। बिना भेदभाव के हर पार्षद की समस्या का हल करें।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में तेजी लाए

इस दौरान सभी अधीनस्थों से उन्होंने अपनी-अपनी शाखा के सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नपा पूरे प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में अव्वल है। यह लय बरकरार रखने के लिए प्रकरणों का निराकरण करने में हर शाखा प्रमुख अपने दायित्व को निभाएं। सीएमओ भदौरिया ने मैराथन चली बैठक में कहा कि कलेक्टर ने भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में समय सीमा तय की है। इसका ध्यान रखें। किसी भी शाखा से शिकायत सामने न आए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में कोताही बरती है। कुछ शाखाओं में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में उन्होंने फटकार भी लगाई।

राजस्व, स्वच्छता अमले को भी मिली हिदायत

इस दौरान बैठक में राजस्व और स्वच्छता अमले को हिदायत दी गई है। दरअसल शहर में अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बाद राजस्व अमले को संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेकर तालमेल स्थापित कर इनके निराकरण के लिए कहा गया है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छता अमले को वार्डों में नियमित सफाई कर पार्षदों की शिकायतों को प्राथमिकता देने के लिए कहा। स्वच्छता शाखा की शिकायतों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। स्ट्रीट लाइट बंद होने के मामलों में उन्होंने विद्युत शाखा के उपयंत्री और प्रभारी को भी उन्होंने निर्देश दिए।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button