Betul Nursing College – बिग ब्रेकिंग: बैतूल के आठ नर्सिंग कालेजों में तालाबंदी, उच्च न्यायालय के निर्देशाें पर प्रशासन के अधिकारियों ने की देर शाम तक कार्यवाही

Betul Nursing College – बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार बैतूल जिले के आठ नर्सिंग कालेजों की मान्यता समाप्त करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें बंद करा दिया हैं। उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई की जांच में अनसूटेबल पाए गए 66 नर्सिंग कालेज की मान्यता रद्द करते हुए उन्हें क्लोज डाउन कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इन 66 कालेज में से आठ नर्सिंग कालेज बैतूल जिले में संचालित हैं।

Betul Nursing College - बिग ब्रेकिंग: बैतूल के आठ नर्सिंग कालेजों में तालाबंदी, उच्च न्यायालय के निर्देशाें पर प्रशासन के अधिकारियों ने की देर शाम तक कार्यवाही
Betul Nursing College – बिग ब्रेकिंग: बैतूल के आठ नर्सिंग कालेजों में तालाबंदी, उच्च न्यायालय के निर्देशाें पर प्रशासन के अधिकारियों ने की देर शाम तक कार्यवाही

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इन आठ नर्सिंग कालेज विजन कालेज आफ नर्सिंग, मारूति कालेज आफ नर्सिंग, श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कालेज नर्सिंग,मां मालती देवी नर्सिंग कालेज, बालाजी इंस्टीट्रूट आफ नर्सिंग कालेज, कालेज एंड स्कूल आफ नर्सिंग, श्री ओम कालेज आफ नर्सिंग, वेदांश कालेज आफ नर्सिंग की मान्यता समाप्त करते हुए क्लोज डाउन कराया गया है।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एसडीएम राजीव कहार, सीएमएचओ रविकांत उइके, तहसीलदार जीडी पाठे ने कालेज के क्लोज डाउन की कार्रवाई की।

 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button