Betul Samachar : पुलिस के दोहरा रवैया: वोट डालकर सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल करने पर 1 पर प्रकरण दर्ज, दूसरे को आखिर थाने लाकर क्यों छोड़ा??
Betul Samachar: Double attitude of the police: Case registered against one for making his photo viral on social media after casting his vote, why was the other one brought to the police station and released??

वोट सार्वजनिक करने पर एक पर एफआईआर, दूसरे को छोड़ा!
Betul Samachar : बैतूल। मंगलवार को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ उत्साही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना वोट सार्वजनिक कर दिया। इस मामले में शिकायत होने के बाद में पुलिस ने एक मामले में तो एफआईआर कर ली, लेकिन दूसरे में युवक को छोड़े जाने की चर्चा है। कोतवाली पुलिस ने अमित राठौर नामक युवक पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर एक पार्टी विशेष को वोट डालने संबंधित पोस्ट की थी।
इधर गंज क्षेत्र के एक व्यवसायी के पुत्र प्रणव ने भी अति उत्साह में पार्टी विशेष को वोट डालकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डाल दी। आपत्ति और शिकायत आने के बाद पुलिस ने बुधवार थाने भी लेकर आए, लेकिन चर्चा है कि युवक को टीआई ने दबाव में छोड़ दिया। इससे कोतवाली थाना क्षेत्र में जिस युवक पर एफआईआर हुई है, वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। दोनों ही युवकों ने अपनी पोस्ट वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल की थी, लेकिन एक पर मामला कायम होने और दूसरे युवक को छोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई भी कटघरे में आ खड़ी हुई है।
इस मामले को लेकर चर्चा है कि कुछ जागरूक लोग न्यायालय में मामला ले जाने की तैयार कर रहे है। गंज टीआई रविकांत डहेरिया ने बताया कि इस तरह का मामला उनके थाना क्षेत्र में नहीं आया है। इतना जरूर है कि धारा 144 का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ है।





