Betul Ladli Behna : जिले की पौने तीन लाख लाड़ली बहनाओं पर टिकी नजर

Betul dear sister: eyes fixed on three lakh dear sisters of the district

कांग्रेस को नारी सम्मान योजना से लाभ की उम्मीद, भाजपा लाड़ली बहना से आशांवित

Betul Ladli Behna : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही आम मतदाताओं में उत्सुकता बनी है। 3 दिसंबर को मतगणना के साथ परिणाम आएगा। परिणाम आने से पहले प्रमुख दलों की ओर से जीत को लेकर दांवे किए जा रहे हैं। सभी दल खुद की स्थिति को मजबूत बता रहे हैं। शहर के हर चौक-चौराहों पर परिणाम की चर्चा हो रही है। प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी? इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

राजनीतिक दलों के लिए एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। लगभग एक सप्ताह के बाद परिणाम सामने आएगा। 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से जेएच कॉलेज में मतगणना की जाएगी। यहां पांचों विधानसभा की मतगणना होगी। इस तरह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा। चल रही चर्चाओं पर यकीन करें तो जिले में करीब पौने तीन लाख महिलाएं तुरूप का इक्का साबित हो सकती है। यदि यह ट्रेंड भाजपा के पक्ष में गया तो चौकाने वाले परिणाम तय माने जा रहे हैं। एक अन्य सूत्र बताते हैं कि यदि नारी सम्मान योजना अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहती है तो कांग्रेस को फायदा मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

चौकाने वाले परिणामों की चर्चा (Betul Ladli Behna)

पब्लिक फीडबैक के अनुसार 3 दिसंबर को मप्र विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। राजनीतिक पंडितों की मानो तो लाड़ली बहना फैक्टर चला तो भाजपा 2003 के चुनाव की अपनी जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है, गौरतलब है कि वर्ष 2003 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उमा भारती को भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था और उनके नेतृत्व में भाजपा ने 10 साल से सत्ता पर काबिज दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित किया था। तब भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 173 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस मात्र 38 सीटों पर सिमट गई थी।

भारी मतदान किसके पक्ष में?

इस विधानसभा चुनाव में भारी मतदान से राजनीतिक गलियारों की चर्चाएं तो गर्म है ही वहीं जोड़-घटाओ लगाने वाले राजनीतिक पंडित भी पशोपेश में हैं। हालांकि राजनीति का यह ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो तीन दिसम्बर को ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि 80 प्रतिशत से ऊपर हुए मतदान से कईयों के समीकरण बनने बिगड़ने लगे हैं। अपने-अपने दावे व प्रति दावों के बीच दोनों ही राजनीतिक दल भारी मतदान को अपने पक्ष में बता रहे हैं। जहां प्रमुख भाजपा सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों से जोड़ कर देख रही हैं, तो कांग्रेस इसे बदलाव का संकेत मान रही है।

कहां कितनी लाड़ली बहना

प्रदेश की भाजपा सरकार ने छह माह पहले लाड़ली बहना योजना लांच की है। इस योजना में जिले की लगभग पौने तीन लाख महिलाओं को पहले एक हजार रुपए माह, फिर 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। सबसे अधिक लाड़ली बहना की संख्या घोड़ाडोंगरी विधानसभा मेें यहां लगभग 64985 महिलाओं को लाभ मिला है। बैतूल विस में 54097 महिलाओं को लाड़ली बहना का लाभ मिला है। आमला विस में 39252 महिलाएं योजना के लिए पात्र है। मुलताई में 53552 और भैंसदेही में 47093 महिलाएं लाड़ली बहना का लाभ ले रही है। पांचों विधानसभा से लगभग 2 लाख 78 हजार महिलाएं प्रदेश सरकार की योजना से लाभांवित हो रही हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button