Betul News : नकली शिक्षा अधिकारी बनकर पहुंची महिला ने खूब जमाई धौंस

Betul News: The woman arrived posing as a fake education officer and intimidated him a lot.

जिला शिक्षा अधिकारी भी उनके सामने बौने नजर आए, पोल खुली तो किया पुलिस के हवाले

Betul News : (बैतूल)। जिला शिक्षा कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया, जब अचानक एक महिला अपने आप को नई जिला शिक्षा अधिकारी बताते हुये शिक्षा अधिकारी के कक्ष में उनकी कुर्सी पर बैठ गयी। यह देख पुरे कार्यालय में हड़कम्प मच गया कि आखिर अचानक नई जिला शिक्षा अधिकारी आ कहाँ से गयी। महिला ने कर्मचारियों पर धौंस जमाते हुए कहा कि वह दमोह से ट्रांसफर होकर बैतूल आई है और वही अब उनकी नई जिला शिक्षा अधिकारी है।शक होने पर कार्यालय में मचे इस नाटक की कर्मचारियों ने तत्काल सूचना अपने अधिकारी को दी।

Betul News : नकली शिक्षा अधिकारी बनकर पहुंची महिला ने खूब जमाई धौंस

मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने भी महिला से पूछना शुरू किया कि वे कौन हैं , कहाँ से आई हैं। उन्हें भी वही जवाब दिया गया। मजे की बात ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी आगंतुकों की तरह बैठे रहे और महिला अधिकारी बनकर उनकी कुर्सी पर। जब महिला से आदेश मांगे गए तो उसने कहा कि हवाई जहाज से आदेश आ रहे हैं। बस यही महिला की पोल खुल गयी और जैसे तैसे अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला को समझा बुझा कर पुलिस थाने रवाना किया गया। जहां उससे पूछ ताछ की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button