Betul News: हेमंत के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 17 को बदनावर आएंगे पीएम

Betul News: After Hemant becomes the state president, PM will come to Badnawar on 17th

सीएम की अगुवाई में होगा ऐतिहासिक स्वागत, तैयारियों का जायजा भी लिया

Betul News: भोपाल/बैतूल। हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को पहली बार आगमन हो रहा है। धार जिले के बदनावर के ग्राम भैंसोला में इस दिन प्रधानमंत्री पीएम मित्र पार्क की सौगात देंगे। यह कार्यक्रम इसलिए भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टैक्सटाइल पार्क की शुरुआत भी करेंगे। इस पार्क में कोलकत्ता के उद्योगपतियों ने 14 हजार करोड़ के निवेश की सहमति दी है। इसी वजह यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार खुद सीएम डॉ मोहन यादव अपने साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को लेकर सभा स्थल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कई दिग्गज नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बैठक लेकर 20 एकड़ क्षेत्र में बन रहे वाटरप्रुप डोम और तैयारियों का जायजा लिया। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भी व्यवस्थाओं की सूक्ष्म जानकारी ली। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर दोपहर 12 बजे धार जिले के बदनावर पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में धार और आसपास के संभाग के करीब एक लाख कार्यकत कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियोंं का जायजा लिया है। उन्होंने धार और आसपास के जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जाता है कि कार्यक्रम में करीब एक लाख कार्यकर्ता को पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button