Betul Accident : बैतूल-सारनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

Betul Accident : अंकित यादव बगडोना : बैतूल जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों की खबरें सामने आईं। इसी क्रम में बैतूल-सारनी मार्ग पर चोर पांडरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में आकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेजा गया है।




