Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसाद

Exit Poll: Tremendous response to Sanjveer's exit poll

हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Exit Poll : (बैतूल)। अल्प समय में प्रिंट मीडिया में अपनी प्रयोगधर्मी पत्रकारिता के लिए चर्चित हो चुके जिले के बहुप्रसारित सांध्य दैनिक सांझवीर टाईम्स ने विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल करने का जोखिम उठाया है। शुक्रवार को जब मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे, तब मताधिकार के प्रयोग के बाद सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल में भी उन्होंने अपनी गोपनीय पसंद बताई। शहर के 33 वार्डों में सांझवीर टाईम्स की टीम एग्जिट पोल के लिए पहुंची तो लोगों ने हाथों-हाथ लेते हुए अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम की पर्ची गोपनीय रूप से बाक्स में डाली।

Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसादहर चुनाव में सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल को सभी का इंतजार रहता है। कम संसाधनों के बीच इस बार भी आम लोगों की जबरदस्त डिमांड के बाद लंबे चौड़े क्षेत्र में फैले विधानसभाओं में एग्जिट पोल करने का सहासिक प्रयास किया। शुक्रवार को सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल की शुरुआत टीम के तीन दर्जन जुझारू साथियों के साथ किए गए।

Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसादबैतूल के अलावा नगर परिषद बैतूलबाजार और आठनेर में टीम ने प्रत्येक वार्डों के बूथ से 100 मीटर दूरी के दायरे मेें अपने पसंद के उम्मीदवारों की गोपानीय पर्ची दिलवाई। अकेले बैतूल में दोपहर 3 बजे तक एग्जिट पोल को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने अपने पसंद के उम्मीदवारों की गोपनीय पर्ची बाक्स में डाली है। इसमें युवाओं से लेकर दिव्यांग, बुजुर्गों ने भी स्वमय अपनी भागीदारी जताई।

आठनेर- बैतूलबाजार में भी उत्साह

Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसादपूर्व में सांझवीर टाईम्स द्वारा किए गए एग्जिट पोल पर लोगों को इतना विश्वास है कि टीम के सदस्यों के पहुंचते ही बैतूल बाजार और आठनेर जैसी छोटी नगरपालिकाओं में भी उत्साह देखते ही बनता है। लोग खुद पर्चियां लेकर अपने पसंद के प्रत्याशियों के नाम के आगे पर्चियां बॉक्स में डालते रहे। दोनों ही नगरपरिषद में सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल में दोपहर तक 4 हजार से अधिक लोगों ने अपने पसंद के उम्मीदवारों की पर्चियां डाली है।

30 नवंबर के बाद होगा प्रकाशन

Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसादसांझवीर टाईम्स के प्रकाशक/संपादक पंकज सोनी ने बताया कि पूर्व में निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत एग्जिट पोल सही साबित हुआ। उन्होंने बताया कि आम जनता पूरे जिले से एग्जिट पोल के लिए प्रेरित कर रही थी, इसी के बाद फिर यह सहासिक निर्णय लेना पड़ा।

Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को जबरदस्त प्रतिसादश्री सोनी के मुताबिक शुक्रवार से बैतूल विधानसभा से एग्जिट पोल की शुरुआत हुई है। 28 नवंबर तक जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के शहर और ग्रामीण अंचलों का एग्जिट पोल किया जाकर देश में अंतिम दौर के मतदान 30 नवंबर के बाद ही इसका प्रकाशन अखबार में किया जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button