Betul Politics : राहुल के समर्थन में प्रहार पार्टी की विशाल रैली

Betul Politics: Prahar Party's huge rally in support of Rahul

भैंसदेही में सैकड़ों की तदाद में समर्थकों ने दिखाई ताकत (Betul Politics)

Betul Politics : (बैतूल)। पूर्व विधायक स्व. सतीष चौहान के पुत्र और प्रहार पार्टी के उम्मीदवार राहुल चौहान ने बुधवार को भैंसदेही में अपनी ताकत दिखा दी। प्रचार के अंतिम दिन सैकड़ों की तदाद में वाहन रैली निकालकर भाजपा और कांग्रेस के चेहरे की रंगत उड़ा दी है। पूरे क्षेत्र में निकाली वाहन रैली और सभा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बताया जाता है कि राहुल चौहान के समर्थन में हुई आमसभा में हजारों की तदाद में पूरे क्षेत्र से लोग भैंसदेही पहुंचे थे। सबसे पहले दोपहिया और चौपहिया वाहन की रैली राहुल के समर्थन में निकाली गई।

Betul Politics : राहुल के समर्थन में प्रहार पार्टी की विशाल रैलीइस दौरान युवाओं की टीम ने राहुल चौहान जिंदाबाद के नारे लगाकर कांग्रेस और भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया। रैली के बाद आमसभा में भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रहार के संस्थापक और अचलपुर के विधायक बच्चू कडू और मेलाघाट के विधायक राजकुमार पटेल ने सभा में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Betul Politics : राहुल के समर्थन में प्रहार पार्टी की विशाल रैलीदोनों ही विधायक भैंसदेही विधानसभा से सटे महाराष्ट्र के विधायक हैं, उनकी मौजूदगी में आयोजित सभा में न सिर्फ कोरकू, आदिवासी बल्कि अन्य समाज के लोगों ने भी खुलकर राहुल चौहान का साथ दिया। इसके बाद भैंसदेही में भाजपा और कांग्रेस के खेले में हलचल मच गई है। कई लोग राहुल की रैली में भीड़ की संख्या को लेकर भी खासी चर्चा करते रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button