घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

बैतूल का निवासी है युवक

 

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को रेलकर्मियों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी जीआरपी और आरपीएफ अस्पताल पहुंची।
घोड़ाडोंगरी जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन गिरकर बैतूल निवासी अलकेश लोखंडे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेलकर्मी विनोद यादव और जेपी गुप्ता ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button