Betul Samachar: अयोध्या के लिए चली ट्रेन, श्रद्धालुओं को सीधे पहुंचने में होगी सुविधा, पहले दिन यात्रियों को टिकट मिली न जानकारी
Betul Samachar: Train leaves for Ayodhya, devotees will get convenience in reaching directly, passengers did not get tickets on the first day, no information

Betul Samachar: बैतूल से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरूआत तो हो गई, लेकिन न तो यात्रियों को टिकट मिल पाई और न ही ट्रेन के संचालन को लेकर पूर्व से कोई सूचना मिली। अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन बैतूल स्टेशन पर तो रूकी, लेकिन एक भी यात्री अयोध्या के लिए नहीं गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती से दर्शन नगर अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बैतूल से 31 जनवरी, 11 फरवरी को चलने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 31 जनवरी को टे्रन बैतूल नहीं पहुंची। कई यात्री स्पेशल ट्रेन के आने का इंतजार करते हुए रेलवे स्टेशन पर परेशान होते रहे। 7 फरवरी को अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन के जाने की सूचना मिली। आस्था स्पेशल ट्रेन बुधवार को 11.45 बजे बैतूल स्टेशन पर पहुंचनी थी, लेकिन ट्रेन 12.39 मिनट पर बैतूल स्टेशन पहुंची। 2 मिनट स्टापेज के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। बैतूल से अयोध्या के लिए एक भी यात्री रवाना नहीं हुए। बताया जा रहा है कि लोगों को आयोध्या ट्रेन के आने की कोई सूचना ही नहीं दी गई। अब अधिकारी आयोध्या के लिए 11 फरवरी को स्पेशल आस्था ट्रेन बैतूल आने की संभावना जता रहे है।
बैतूल से नहीं मिल रही टिकट
अयोध्या धाम जाने के लिए पहली बार बुधवार को बैतूल स्टेशन पर ट्रेन पहुंची, लेकिन यात्रा के लिए यात्रियों को बैतूल से टिकट उपलब्ध नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को लेकर उनके पास कोई अधिकृत जानकारी या नोटिफिकेशन नहीं आया है। अधिकृत जानकारी नहीं होने के कारण बैतूल स्टेशन से इस ट्रेन के लिए टिकट भी उपलब्ध नहीं हो रही है। बुधवार को पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन में पहले से पूरी बुकिंग थी। इसमें अभी टिकट देने को लेकर कोई जानकारी रेलवे विभाग की तरफ से नहीं दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसलिए स्टेशन पर इसकी टिकट नहीं दी गई।
बैतूलवासियों के हाथ लगी निराशा
कुछ दिन पहले जब रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ था कि बैतूल से भी अब अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इस नोटिफिकेशन के बाद जिलेवासी खुशी से झूम उठे थे, लेकिन जब 31 जनवरी को ट्रेन बैतूल नहंी पहुंची तो निराशा हाथ लग गई और स्पेशल ट्रेन बैतूल तो पहुंची, लेकिन इसमें यात्रियों के लिए बैतूल से कोई टिकट सुविधा नहीं थी। कुल मिलाकर बैतूल से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के हाथ केवल निराशा लगी है। अब अयोध्या के लिए बैतूल से स्पेशल ट्रेन की टिकट कब मिलेगी, इसकी जानकारी अभी रेलवे अधिकारियों को भी नहीं है।
- Also Read : Betul News Today : निर्माण कार्यों पर भेदभाव पर कांग्रेसी पार्षदों का नपा के सम्मेलन में हंगामा
ट्रेन आने के पहले सघन चैकिंग
आस्था स्पेशल ट्रेन चलने के जानकारी लगते ही आरपीएफ पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। बैतूल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले आरपीएफ कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर डॉग की सहायता से सघन चैकिंग की। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामान को चैक किया गया। आरपीएफ की तरफ से स्टेशन पर अनाउंस किया गया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में सामान्य व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था नहीं है। जिन लोगों के पास ट्रेन की स्पेशल टिकट है, वही यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकते है।
इनका कहना…
अमरावती से अयोध्या दर्शन नगर के लिए जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन बुधवार बैतूल पहुंची। रेलवे की तरफ से स्पेशल बैतूल से टिकट उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं आए है। इसलिए बैतूल से एक भी यात्री अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना नहीं हुए।
अनिल पवार, सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर, बैतूल





