Betul News: कार अड़ाकर खनिज अमले से झूमाझटकी, छीन कर ले गए चाबी

Betul News: By stopping the car, the mineral staff flirted

खनिज माफियाओं की दादागिरी, सैनिक के हाथ में लगी चोट

Betul News (बैतूल)। जिले में रेत का ठेका अभी तक अस्तित्व में ना आने के बाद रेत माफिया बेलगाम ही चुके हैं । हालात ये हैं कि माफियाओं को प्रशासन का जरा भी डर नहीं है। घटना शुक्रवार सुबह चक्कर रोड पर घटित हुई जब नवागत खनिज अधिकारी मनीष पालेवार और टीम का सामना रेत माफियाओं से हो गया। बताया जा रहा है कि, रेत से भरे चार डम्फर पकड़े गए थे।

इसी बीच कार से मौके पर पहुंचे एक युवक ने डम्फर के सामने कार अड़ाकर खनिज अधिकारियों से झूमा झटकी कर दी, बल्कि डम्फर की चाबी भी सैनिक से छीन ली। इस झूमाझटकी में सैनिक को हल्की चोटें भी आई है। जानकारी मिली है कि चार में से केवल एक डंफर कोतवाली लाया गया है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। शेष तीन डंपर माफिया लेकर जाने में सफल हो गए।

दरअसल ओवरलोड डम्परों से जिले में पड़ोसी जिलों की रॉयल्टी दिखाकर अवैध तरीके से रेत लाई जा रही है। शुक्रवार को खनिज विभाग को चार ओवरलोड डम्परों में अवैध रेत शहर में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद खनिज अधिकारी ने चक्कर रोड पर एक हाइवा को कपड़ा और रॉयल्टी की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक डम्पर चालक के पास हरदा की रॉयल्टी मिली थी, लेकिन हाइवा में 10 घनमीटर रेत ओवरलोड मिली है।

खनिज का अमला डम्पर को कोतवाली थाना लेकर आ रहा था,इसी दौरान एक कार चालक ने डम्पर के सामने कार अड़ाकर चाबी छीन कर ली। कार चालक ने खनिज अमले के साथ झूमाझटकी भी की, जिसमें खनिज अमले में मौजूद होमगार्ड सैनिक पवन की उंगली में चोट आने की खबर है। बताया जा रहा है कि झूमाझटकी करने वाले कार चालक का नाम सैय्यद जुनैद है। घटना के बाद खनिज अमले ने पुलिस को भी मौके पर बुलवा लिया था। फिलहाल खनिज विभाग का अमला कोतवाली थाने में मौजूद है और आगे की कार्यवाही कर रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद खनिज विभाग को दूसरे जिलों से जारी की जा रही रॉयल्टी की जांच भी करनी चाहिए। सूत्र बताते है कि यह हाइवा नर्मदापुरम से रेत लेकर बैतूल आया था जानकारी ये भी है कि एक नहीं बल्कि चार डंफरों में रेत भरकर लाई जा रही थी। रेत के इस खेल में रॉयल्टी में भी बड़ा खेल बताया जा रहा है।

नर्मदापुरम से शहर में आ रही रेत (Betul News)

सूत्र बताते हैं कि लंबे समय से खनिज माफिया नर्मदापुरम से रेत ला रहे हैं। हरदा की रायल्टी के नाम पर रेत का कारोबार पिछले लंबे समय से चल रहा है। चूंकि जिले में खनिज अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई थी। केवल दो निरीक्षकों के भरोसे पूरा जिला होने का फायदा माफिया उठाते आए हैं। खनिज अधिकारी कुछ दिन पहले ही आमद दी है।

उनके छिंदवाड़ा से अपडाउन करने से भी माफिया पूरे जिले में रेत का कारोबार कर रहे हैं। कुछ पुराने ठेकेदार भी इन माफियाओं को संरक्षण देने में लगे हैं। इससे रेत के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इस संबंध में खनिज अधिकारी मनीष पालेवार को उनके मोबाइल ९४२४९८०००८ पर कई बार काल किया, लेकिन उन्होंने फोन रीसिव नहीं किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button