Betul Ki Khabar: बैतूल के पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री शेर खान अंतरराष्ट्रीय तहबीब फेस्टिवल में लेंगे हिस्सा

भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने में की थी मदद, दुबई में 29 नवम्बर से शुरू होगा फेस्टिवल तैयारियां हुई शुरू
Betul Ki Khabar: बैतूल। बैतूल के पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री शेर खान अंतरराष्ट्रीय तहबीब फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। यह दो दिनी फेस्टिवल दुबई में 29 नवम्बर से शुरू होगा। अंतरराष्ट्रीय तहबीब फेस्टिवल में इस वर्ष सांस्कृतिक वैविध्य और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इसमें भारत सहित कई देशों से प्रतिष्ठित $िफल्मकार, साहित्यकार, कलाकार और विचारक इसमें शामिल होंगे।
भारत से $िफल्म लेखक जावेद अख्तर, $िफल्म निर्देशक कबीर खान, बहरीन की प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री नसरीन सुरूरी समेत 1975 हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य,बैतूल के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 1975 में आज ही के दिन अजीत पाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीतकर आई थी। मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए इस रोमांचक फाइनल में, भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी और तत्कालीन हॉकी महाशक्ति पाकिस्तान को 2-1 से हराकर प्रतिष्ठित खिताब जीता था।
इस विश्व कप में, खिलाड़ी असलम शेर खान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की थी। वह 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। खान कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनको इस उपलब्धि के कारण फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया है। तहबीब फेस्टिवल के सीईओ और आयोजक तारि$क फैज़ी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह फेस्टिवल साहित्य और कला के वैश्विक संवाद को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फेस्टिवल में भारत के अलावा लंदन के सांसद लार्ड रमी रेंजर भाग लेंगे। साहित्य और कला जगत के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय नाम भी फेस्टिवल का हिस्सा होंगे।
फेस्टिवल का पहला दिन, 29 नवंबर, $िफल्म और सिनेमा पर चर्चाओं के साथ शुरू होगा। इसके अलावा अंग्रेज़ी सेशन, अरबी सेशन, मनोवैज्ञानिक सत्र, थियेटर और संगीत प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन, 1 दिसंबर, मुशायरा, अवार्ड सेरेमनी, तहबीब वॉयस अवॉर्ड, ऑडिज़ बैंड और $कव्वाली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।




