Betul News: बस आपरेटरों की दबंगई, स्टेशन के पास बना डाला अस्थाई बस स्टैंड

Betul News: Bullying of bus operators, made a temporary bus stand near the station

नगरपालिका को भनक तक नहीं, कीचड़ से सना पूरा क्षेत्र, क्षेत्र के लोग बेहद परेशान

Betul News (बैतूल)। रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म से होकर बाहर जाने वाले रास्ते पर इन दिनों नजारा बदला-बदला नजर आ रहा है। स्टेशन के बाहर ट्रेन आने के पहले ही यात्री बसें लाकर खड़ी की जा रही हैं, ताकि ट्रेन से उतरकर बाहर जाने वाले यात्रियों को स्थाई बस स्टैंड जाने के पहले ही लपक लिया जाए । खास बात यह है कि बस आपरेटरों ने दबंगई दिखाते हुए अस्थाई बस स्टैंड को निर्मित करने के लिए ना ही नगर पालिका से कोई अनुमति ली ई है और ना ही नगर पालिका को भनक है।

हालात यह हैं कि बसों की आवाजाही के चलते क्षेत्र में चारों तरफ कीचड़ पसरा हुआ है। स्थानीय रहवासियों का जीना मुहाल हो चुका है। इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए इस अस्थाई बस स्टैंड को हटाया जाना चाहिए।

चारों तरफ फैला कीचड़़, जनता परेशान

थोड़े से फायदे के लिए बस ऑपरेटर स्थानीय रहवासियों की सुविधाओं को भी नजर अंदाज कर रहे हैं। बसों की लगातार आवा जाही के चलते यहां चारों तरफ कीचड़ मचा दिया गया है। जबकि इस इलाके में सैकड़ोंं की संख्या में रहवासियों का आना जाना लगा रहता है। कीचड़ होने से जनता ना पैदल चल पा रही है बल्कि दो पहिया वाहन भी कीचड़ में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इन बस ऑपरेटरों पर ना ही नगर पालिका द्वारा कोई कार्यवाही की गई है और ना ही यातायात पुलिस द्वारा। आम लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखत प्रशासन को तत्काल अस्थाई बस स्टैंड हटाना चाहिए।

यात्रियों को स्टेशन से बस में बैठाने तोड़ दिए नियम

बिना अनुमति लिए बनाए गए इस बस स्टैंड को लेकर स्थानीय रहवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा स्टेशन के सामने स्थाई बस स्टैंड बनाया गया है। बस ऑपरेटरों को इसी बस स्टैंड से सवारियां बैठाना है, लेकिन कुछ बस ऑपरेटरों ने स्टेशन के पिछले हिस्से में बसें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं, ताकि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को स्थायी बस स्टैंड ना जाना पड़े। ऑपरेटरों की इस हरकत से उन बस संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जो स्थाई बस स्टैंड पर अपनी बसें खड़ी कर यात्रियों का इंतजार करते हैं। जबकि नियम अनुसार इसकी सूचना नगर पालिका को देकर बकायदा अनुमति लिया जाना चाहिए, लेकिन कुछ बस ऑपरेटरों ने मनमर्जी से बस स्टैंड बना लिया है।

इनका कहना….

अस्थाई बस स्टैंड बनाए जाने की जानकारी मिली है, कोई अनुमति नहीं ली गई ना ही कोई सूचना दी गई, तत्काल दिखवाते हैं।

ओम पाल सिंह भदौरिया, सी एम ओ नगर पालिका बैतूल

यह नगर पालिका से संबंधित मामला है। यदि बल की मांग की जाती है तो संयुक्त कार्यवाही कर अस्थाई बस स्टैंड हटाया जाएगा।

गजेंद्र केन,, यातायात प्रभारी बैतूल पुलिस

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button