Rain In Betul : सतपुड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बादल फटने जैसी बारिश, जन जीवन हुआ प्रभावित
Rain In Betul: Cloudburst like rain in hilly areas of Satpura, life affected

4 घंटे में 100 मिलीमीटर, 24 घंटे में रिकार्ड हुई 142 एमएम बारिश, सतपुड़ा के 7 गेट 8-8 फीट तक खोले, तवा नदी में छोड़ा 44 हजार क्यूसेक पानी

▪️ कालीदास चौरासे
Rain In Betul : (सारनी)। 2 दिनों से लगी सावन की झड़ी शुक्रवार आधी रात के बाद मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गई। रात 1 एक से 4 बजे तक 100 मिलीमीटर यानी की बादल फटने जैसी बारिश रिकार्ड हुई है। इस मूसलाधार बारिश को देख जलाशय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में अधिकारी डेम पर पहुंचे और पहाड़ी नदियों से आ रही बाढ़ को देख 7 गेट पहले 3-3 फीट की ऊंचाई पर खोले। फिर गेटों की ऊंचाई बढ़ाकर 5-5 फीट कर दी गई। इसके बाद भी जब लेवल मेंटेन नहीं हुआ तो 7 गेटों को 8-8 फीट तक खोल दिए गए। इस समय तवा नदी में सतपुड़ा डेम से प्रति सेकंड करीब 44000 क्यूसेक पानी छोड़ गया। सीजन में पहली बार सतपुड़ा डेम से इतना ज्यादा पानी एक साथ छोड़ने से तवा नदी उफान पर है।
- Also Read : Betul Independence Day 2023: रिमझिम फुआर भी कम नहीं कर पाया आजादी का जश्न, लोगों ने भीगते हुए देखी परेड
बाढ़ का दिखा रौद्र रूप, 32 गावों का संपर्क टूटा
सतपुड़ा डेम से पानी छोड़ते ही तवा नदी में भयंकर बाढ़ चल रही है। इसके चलते जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। बीते 24 घंटे से सतपुड़ा डेम के गेट खुले होने से पुनर्वास कैंप के 32 से अधिक गांव का संपर्क शहरी क्षेत्र से टूटा है। तवा नदी के प्रमुख दो मार्ग नांदिया घाट और शिवनपाठ रपटे पर पुल निर्माणाधीन है। यह दोनों मार्ग चोपना क्षेत्र के दर्जनों गांवों को शहरी क्षेत्र से सीधे जोड़ते है। तवा नदी में बाढ़ की वजह से बीते 24 घंटे से यह दोनों मार्ग पूरी तरह बंद है। इसका जबरदस्त असर जनजीवन पर पड़ा है।
4 घंटे में रिकॉर्ड हुई 100 मिलीमीटर बारिश (Rain In Betul)
सतपुड़ा के केचमेंट एरिया में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। रात में 1 से 4 तक सतपुड़ा के कैचमेंट व पहाड़ी क्षेत्रों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा यानी की बादल फटने जैसी बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में 142 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है जो इस सीजन में सर्वाधिक बारिश है। 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम का लेवल करीब एक फीट डाउन कर लिया गया है। बारिश को देखते हुए फिलहाल डेम का लेवल 1431 फीट मेंटेन किया जा रहा है। इस सीजन में सारणी और आसपास के क्षेत्र में 852 मिमी बारिश अब तक रिकॉर्ड हो चुकी है।
बाढ़ का दिखा रौद्र रूप, 32 गावों का संपर्क टूटा
4 घंटे में रिकॉर्ड हुई 100 मिलीमीटर बारिश (Rain In Betul)



