Betul News: घोड़ाडोंगरी विधानसभा में उठा-पटक तेज, सीएम से मिली विधायक

Betul News: Tumult intensifies in Ghoradongri assembly, MLA meets CM

पुत्र ने विधायक के लेटर हेड पर कलेक्टर से की शाहपुर कालेज में अवैध धनराशि की शिकायत, चर्चा जोरों पर

Betul News: बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा में पिछले कुछ दिनों राजनैतिक तापमान चरम पर है। विधायक गंगा उइके और यादव समाज के बीच तकरार की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मंगलवार को स्थानीय विधायक ने अचानक राजधानी भोपाल जा पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की है। मुलाकात का एजेंडा विकास से जोड़कर बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों की माने तो इस मुलाकात को हालिया विवादों को शांत करने का प्रयास माना जा रहा है। इस दिन भोपाल में मुख्यमंत्री से मिल रही थी, उसी दिन उनके पुत्र ने उनके लेटर हेड पर शाहपुर कालेज में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर शिकायत कर राजनैतिक पारा और चढ़ा दिया है।

सूत्र बताते हैं कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा में इस समय सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। कई कार्यकर्ता खुलकर अपने काम न होने पर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता और बड़े पद पर आसीन पदाधिकारी भी अपनी बात पूर्व में कह चुके हैं। इधर यदुवंशी समाज के लोग भी क्षेत्रीय विधायक पर सहयोग न करने का आरोप लगा चुके हैं। यह मामला अभी सुर्खियों में ही है, चूंकि यादव समाज ने भी इसे प्रतिष्ठा का प्रश्रचिन्ह बना लिया है। तीन दिन पहले एक सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी बैतूल आकर यदुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव के समर्थन में एसपी को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

ज्ञापन में जिस तरह उन्होंने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है, यह मामला बैतूल से निकलकर राजधानी तक पहुंचने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री खुद यादव समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही वजह है कि इसे राजनैतिक हल्कों में गंभीरता से लिया जा रहा है। एक सूत्र ने तो यह भी बताया कि आने वाले समय यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

भोपाल पहुंची विधायक गरमाई राजनीति

सूत्र बताते हैं कि विधानसभा में बढ़ती राजनैतिक सरगर्मी के बीच मंगलवार को विधायक गंगा उइके ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। उनकी मुलाकात को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि विधायक ने अपने क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य और पानी की सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री के अलावा संबधित मंत्रियों से भी चर्चा की है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी उनकी मुलाकात हुई है।

हालांकि इस मुलाकात पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन बहुसंख्यक यादव समाज और विधायक के बीच चल रहे मतभेद के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले को लेकर भी चर्चा के प्रयास होने की खबर है, हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन भोपाल पहुंचने पर विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात को इसी से जोड़कर ेदेखी जा रही है। चूंकि जिले के चार विधायक पहले ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में घोड़ाडोंगरी विधायक की अलग मुलाकात के मायने निकलना स्वभाविक माना जा रहा है।

विधायक पुत्र ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

इधर विधायक पुत्र द्वारा अपनी माता जी के लेटर हेड पर शाहपुर महाविद्यालय में एसी और एसटी छात्राओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूप से धन राशि वसूलने की शिकायत कलेक्टर से की है। विधायक गंगा उइके लेटर हेड पर उनके पुत्र भूपेंद्र उइके द्वारा उनकी गैर मौजूदगी में यह पत्र कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सौंपा है। यह बात खुद सोशल मीडिया पर उनके पुत्र ने डाली है। हालांकि विधायक पुत्र ने अपनी माता की गैरमौजूदगी में यह शिकायत करने में जल्दबाजी की थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बारे में विधायक गंगा उइके को उनके मोबाइल 9424968413 पर काल किया, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह रिसीव नहीं किया।

इनका कहना….

विधायक कार्यालय से कलेक्टर के नाम पत्र जारी हुआ है। विधायक पुत्र के साथ जनप्रतिनिधि भी विधायक की गैर मौजूदगी में महाविद्यालय की शिकायत करने गए थे।

अंबुज पांडे, निज सहायक, विधायक घोड़ाडोंगरी

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button