Betul Exit Poll News :  शहर से लेकर गांव तक बजा सांझवीर के एग्जिट पोल का डंका

Betul Exit Poll News: Sanjhveer's exit poll rang from city to village

अब तक चार विधानसभाओं तक पहुंची टीम, लोगों में खासा उत्साह

Betul Exit Poll News : (बैतूल)। प्रकाशन काल से अपनी प्रयोगधर्मी पत्रकारिता के लिए ख्याति अर्जित कर चुके जिला मुख्यालय से प्रकाशित सांध्य हिन्दी दैनिक सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल का डंका इस समय शहर से लेकर गांव तक बज रहा है। दरअसल मतदान के दूसरे दिन से सांझवीर टाईम्स की सशक्त टीम प्रत्येक विधानसभा के गांव-गांव पहुंचकर एग्जिट पोल को अंजाम दे रही है। इसका प्रकाशन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 30 नवम्बर को शाम 6 बजे के बाद से शुरू किया जाएगा। लोगों को भी सांझवीर के एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ विधानसभा और निकाय चुनाव में जिस तरह सांझवीर टाईम्स में प्रयोगधर्मी अखबार का दर्जा हासिल किया था, उसके बाद असंख्य पाठकों और जिले के लोगों द्वारा एग्जिट पोल कराए जाने का अनुरोध किया गया।

Betul Exit Poll News :  शहर से लेकर गांव तक बजा सांझवीर के एग्जिट पोल का डंका

लोगों के आग्रह पर इस बार भी एग्जिट पोल के चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के कठिन प्रयास शुरू किए गए। सबसे पहले बैतूल विधानसभा के शहरी अंचल बैतूल, बैतूलबाजार और आठनेर में मतदान के दिन प्रत्येक बूथ से 100 मीटर की अधिक दूरी पर मतदाताओं की पसंद को पर्ची के माध्यम से बाक्स में गोपनीय तरीके से बंद किया गया। इसके बाद अगले दिन से ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक गांव तक सांझवीर टाईम्स की सशक्त टीम ने पहुंचना शुरू किया। इन 5-6 दिनों में जिस तरह सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल में उम्मीदवारों की पसंद बताई, इससे टीम का हौंसला दोगुना हो गया है। यह पूरी प्रक्रिया काफी गोपनीय तरीके से संपन्न करा रही है।

Betul Exit Poll News :  शहर से लेकर गांव तक बजा सांझवीर के एग्जिट पोल का डंका

महिला, बुजुर्ग, युवा सभी में उत्साह

अब तक बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला और मुलताई में एग्जिट पोल की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इन पांच दिनों में देखने को मिला है कि ना सिर्फ युवा बल्कि बुजुर्ग और किसान तक एग्जिट पोल में अपनी पसंद बताने के लिए बेसब्री दिखाते रहे। इस दौरान टीम ने गांव की पगडंड़ियों से लेकर खेतों में भी पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार की पसंद जानने का प्रयास किया है। सभी विधानसभा के गांव और शहर पहुंचकर एक नया प्रयास सांझवीर टाईम्स की टीम द्वारा करने पर लोग भी जमकर उत्साहवर्धन कर रहे है। कल शुक्रवार को भैंसदेही विधानसभा के शहरी और ग्रामीण अंचलों का एग्जिट पोल किया जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button