Betul News: हेमंत बोले-जीएसटी कम होने से हर वर्ग खुश
Betul News: Hemant said- Every class is happy with reduction in GST

बाजार में घुमकर व्यापारियों से की चर्चा, मिठाई भी खिलाई आम लोगों से स्वदेशी वस्तु खरीदने की अपील
Betul News: बैतूल। नवरात्र के पहले दिन पूरे देश में जीएसटी में नया बदलाव लागू हुआ है। कई सामग्री की खरीदी पर लोगों को भारी छूट मिल रही है। संयोगवश सोमवार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैतूल में ही थे। ऐसे में वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच गंज बाजार पहुंचे और आधा सैकड़ा से अधिक प्रतिष्ठानों में जाकर व्यापारियों से चर्चा कर उनकी राय जानी। व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए जीएसटी कम होने पर सरकार का आभार भी जताया। इस दौरान हेमंत ने व्यापारियों को मिठाई भी खिलाई।
देश भर में 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरे लागू हो गई। अब जीएसटी के तीन स्लैप 5, 18 और 40 प्रतिशत लगने वाले हैं। सरकार ने कई चीजों पर टैक्स घटाया है। हालांकि कुछ चीजे महंगी हो गई है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुएं इसमें शामिल नहीं है।
मसलन फ्रीज, कोयला, खाद्य तेल, घी, बटर, बिस्किट, चाय पत्ती, ब्रूकाफी, मेगी, नूडल्स,शैंपू, हेयर आयल, घरेलू एलपीजी, साबून, टूथपेस्ट, पनीर, बड़े टीवी, एयर कंडीशनर कई महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री, कार, बाइक आदि सस्ती हो जाएगी। छोटे वर्ग के व्यापारियों को उक्त सामग्री सस्ते होने पर व्यापार अधिक होने से मुनाफा बढ़ेगा। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए जीएसटी स्लैप को लेकर देश के नाम संबोधन में कई जानकारी देकर व्यापारियों का भ्रम भी दूर किया है।

हेमंत ने गिनाई खूबियां, व्यापारी खुश
इधर सोमवार से जीएसटी का नया स्लैब लागू हुआ। संयोगवश इस दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल में थे। भाजपा कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात से पहले वे गंज क्षेत्र में करीब आधा सैकड़ा से अधिक दुकानों में पहुंंचे और इलेक्ट्रिकल, दवाई, किराना, जनरल, होटल एवं अन्य दुकानों के संचालकों से मिले। उन्होंने नए जीएसटी स्लैब को लेकर व्यापारियों से चर्चा की तो सभी ने एक स्वर में इस पर खुशी जाहिर की।
इस दौरान चुनिंदा मीडिया से चर्चा करते हुए ने कहा कि नए जीएसटी स्लैब पर पूरे देश में उत्साह है। एक साथ पूरे देश में पहली बार जीएसटी के दाम कम हुए हैं। सभी वर्ग की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वस्तु के दाम से जीएसटी कम करने की कोशिश कर बड़ा कदम उठाया है। इससे व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा नेता दीपू सलूजा, अतीत पवार, सुनील शर्मा, डॉ अरूण जयसिंगपुरे, संतोष भलावी, कुशकुंज अरोरा, योगी खंडेलवाल, राकेश आहूजा, विवेक भार्गव, कैलाश धोटे, वरूण धोटे, पवन यादव समेत व्यापारी मंजीत साहनी, राजू गुप्ता, मनोज भार्गव, राजेश आहूजा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग शामिल थे।



