Betul Samachar : भाजपा पार्षद की दबंगई: महिला का हाथ पकड़कर घर से खींचा

Betul Samachar: BJP councilor's bullying: He pulled the woman out of the house by holding her hand

बचाने आए परिवार को भी गाली गलौच की, पार्षद ने आरोपों को नकारा

Betul Samachar : बैतूल। बैतूलबाजार के भाजपा पार्षद कपिल पंड्या पर महिला और उसके परिजनों ने गाली गलौच करने और महिला का घर से हाथ पकड़कर बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने सीएम हेल्पलाइन और बैतूल बाजार थाने में भी शिकायत की है। हालांकि मामले में अब तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। आजाद वार्ड के भाजपा पार्षद पंड्या ने महिला के आरोपों को निराधार बताते उनके साथ ही गाली-गलौच की बात कही है।

बैतूलबाजार की मालवी वार्ड की रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि उनके घर का काम चल रहा है। इसी वजह वे परिवार सहित एक किमी दूर जगदर रोड पर निवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान पार्षद कपिल पंड्या खेत पर आया और किसी से कोई बात नहीं की और सीधे गाली गलौच करने लगे।

महिला का आरोप है कि पार्षद ने हाथ पकड़कर घर से बाहर खींचा। इतने में देवर ने बीच बचाव किया तो उन पर पार्षद कपिल ने पत्थर लेकर मारने दौड़ा। विवाद बढ़ता देख दोनों चाची-सास बीच बचाव करने आई तो बड़ी चाची सास को पार्षद ने धक्का दे दिया। समझाने की कोशिश पर वह किसी की बात नहीं मान रहा था। महिला ने संगीन आरोप लगाया कि जिस समय पार्षद उनके घर आया, तब वह शराब के नशे में था।

महिला ने बताया कि विवाद के समय उसके पति भी आए तो पार्षद ने कहा बैतूल बाजार आना तब बताऊंगा। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। सीएम हेल्पलाइन और बैतूलबाजार थाने में की शिकायत में महिला ने कहा कि भविष्य में उनके साथ कुछ होगा तो पार्षद पंड्या ही जिम्मेदार होगा। इस बारे में पार्षद कपिल पंड्या ने बताया कि महिला के आरोप बेबुनियाद है। गाली उन्होंने बल्कि उनके परिवार वालों ने दी। इस बारे में नप अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button