Pension News :  1.60 लाख दिव्यांग और वृध्दों को 2 माह से पेंशन के लाले, उधार लेकर चल रहा खर्च, केवायसी भी बनी अड़ंगा

Pension News: 1.60 lakh disabled and elderly people are missing pension for 2 months, expenses are going on by borrowing, KYC also became a hindrance

Pension News : (बैतूल)। सरकार की तरफ से जिले के हजारों लोगों को अलग-अलग पेंशन मिलती है। यह पेंशन दो माह से नहीं मिल पाई, जिससे पेंशनधारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। उन लोगों के जीवन निर्वहन में परेशानी जा रही है, जो लोग बेसहारा है। जिला स्तर के अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है कि उन्हें पेंशन कब मिलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के हजारों लोगों को सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से अलग-अलग पेंशन प्रतिमाह दी जाती है। दो महीने से हितग्राहियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं आई है। जिससे दिव्यांग, वृद्धजन सहित अन्य लोग परेशान हो रहे है। पेंशन के चक्कर में पेंशनधारी बैंकों के चक्कर काटकर परेशान हो रहे है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कई वृद्धजनों का कहना है कि पेंशन मात्र एक सहारा है। जिनके कारण वे जीवन निर्वहन कर रहे है।

दो माह से पेंशन नहीं आने के कारण उनके सामने संकट की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग 1 लाख 60 हजार पेंशनधारी है। इनमें से कई लोग है, जिनके खाते में पेंशन नहीं पहुंच पाई है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि कई लोगों के खाते में पेंशन आई है। किसी कारणवश किसी के खाते में पेंशन नहीं आई होगी, इसे चेक कर समस्या का समाधान करेंगे।

केवाईसी नहीं होने के कारण अटकी राशि

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि कई पेंशनधारियों ने केवाईसी नहीं करवाई है, जिसके कारण भी कई लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। सरकार ने केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। वृद्धजन केवाईसी नहीं कर पा रहे है। यह भी प्रमुख कारण है कि पेंशन नहीं मिल पाई है। वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिलने को लेकर सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

वृद्धजन नगरपालिका, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत जाते है तो उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है, अधिकारी भी टालामटोली करते है। यही कारण है कि पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। हालांकि अभी दो माह से पेंशन नहीं मिलने का प्रमुख कारण है कि शासन स्तर से ही अभी पेंशनधारियों के खाते में पेंशन नहीं डल पाई है। अधिकारी जल्द पेंशन मिलने की बात कह रहे है।

यह मिलती है पेंशन (Pension News)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में कई प्रकार की पेंशन का लाभ लोगों को मिल रहा है। जिसमें राष्ट्रीय वृद्ध पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, निशक्त पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक विकलांगता पेंशन, सामाजिक सुरक्षा वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा परिवक्वता पेंशन, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन और मुख्यमंत्री कल्याण पेंशन, विधवा पेंशन आदि शामिल है। इन सभी को दो माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। पेंशन नहीं मिलने के कारण पेंशनधारियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

इनका कहना…

जिले में 1 लाख 60 हजार लोगों को पेंशन दी जाती है। कुछ लोगों के खाते में राशि किसी कारणवश नहीं आई होगी। कई लोगों के खाते में राशि आ चुकी है। राशि पाने के लिए केवाईसी भी करना अनिवार्य हो गया है।

संजीव श्रीवास्तव, सामाजिक न्याय विभाग, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button