Betul News: आधार लिंक नहीं किया तो पड़ जाएंगे वेतन के लाले
Betul News: If you do not link Aadhaar, you will lose your salary.

70 प्रतिशत कर्मचारियों का आधार लिंक
Betul News: बैतूल। सरकारी कार्यालयों में नियमित सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को आधार लिंक करना और समग्र आईडी मेप कारवाना अनिवार्य कर दिया है। आधार लिंक करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रूक सकता है। सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी किया है कि आधार लिंक और समग्र आईडी मेप करवाना अनिर्वाय है। आदेश के बाद अब अधिकारी व कर्मचारी अपने दस्तावेज खगालने लगे और आधार को लिंक करवाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में सरकारी कार्यालयों में नियमित कुल अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या 15 हजार है। इसमें से 11 हजार कर्मचारियों -अधिकारियों का काम पूरा हो चुका है। अभी भी 30 प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों का आधार लिंक हो शेष रह गया है।
जल्द ही आधार लिंक नहीं किया तो वेतन रूक सकता है। अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी कार्यवाही पूरी करनी होगी। इसके लिए फरवरी तक समय सीमा दी गई है। फरवरी माह में आधार लिंक का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो वेतन नहीं मिलेगा। अधिकारी व कर्मचारी अब टेंशन में आ गए है।
दस्तावेजों में नाम मेच नहीं होने से जा रही दिक्कतें
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग कई प्रकार की समस्या आ रही है। दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होने के कारण आधार लिंक नहीं हो पा रहा है। अब दस्तावेजों में नाम, सरनेम और जन्म तारिख में जो मिस्टेक आ रही है उसे सुधारने का कार्य करवा रहे है। अधिकारी व कर्मचारी आधार सेंटरों के चक्कर लगाने मजबूर हो गये है। कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, जिसमें जन्म तारीख के नाम पर केवल वर्ष का ही उल्लेख है। ऐसे में आधार अपडेट में दिक्कते आ रही है।
28 फरवरी तक की डेडलाईन
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को 28 फरवरी तक का समय दिया है। इस समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ तो वेतन रूक जाएगा। वेतन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। अभी केवल नियमित कर्मचारियों के आधार लिंक का कार्य चालू है, इसके बाद संविदा कर्मचारियों के भी आधार लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
इनका कहना है
70 प्रतिशत अधिकारियों का आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, शेष 30 प्रतिशत कार्य फरवरी माह में पूर्व हो जाएगा।
अरूण वर्मा
जिला कोषालय अधिकारी बैतूल




