Betul News: खेतों का गन्ना अब क्लस्टर में बनेगा गुड़, बैतूल को मिलेगी नई पहचान

हेमंत के प्रयासों से शासन ने जारी की अधिसूचना किसानों को मिलेगा लाभ, युवाओं को रोजगार भी

Betul News: बैतूल। जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। जिला मुख्यालय से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर उड़दन में गुड़ क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने शासन स्तर से अधिसूचना जारी कर दी है। गुड़ क्लस्टर की स्थापना से जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस परियोजना पर 32 करोड़ 57 लाख 27 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 18 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत बैतूल जिले के उड़दन में गुड़ क्लस्टर स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से जिले में उद्योगों की स्थापना को लेकर पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिसंबर 2025 में उड़दन में गुड़ क्लस्टर बनाने की घोषणा की थी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इस परियोजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है।

पांच एकड़ से अधिक जमीन चिन्हित

जानकारी के अनुसार गुड़ क्लस्टर के लिए उड़दन में पांच एकड़ से अधिक भूमि चिन्हित की गई है। यहां गन्ने से गुड़ तैयार करने के लिए आधुनिक मशीनें और प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी। किसान अपने खेतों में उत्पादित गन्ने को क्लस्टर तक लाकर आधुनिक तकनीक से गुड़ तैयार कर सकेंगे। इससे किसानों को गन्ने के प्रसंस्करण के लिए अलग-अलग स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आधुनिक मशीनों से गन्ने का रस निकालने की क्षमता बढ़ेगी और उत्पादन प्रक्रिया भी पहले की तुलना में बेहतर होगी।

कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा जाएगा गुड़

गुड़ क्लस्टर में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इससे तैयार गुड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। किसानों और गुड़ उत्पादकों को तत्काल बिक्री की मजबूरी से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुड़ तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इससे बाजार में बैतूल के गुड़ की पहचान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगी खर्च

इस परियोजना पर कुल 32 करोड़ 57 लाख 27 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस योजना को आगे बढ़ाएंगी। गुड़ क्लस्टर बनने से गन्ना उत्पादक किसानों के साथ-साथ मशीन संचालन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण और परिवहन से जुड़े लोगों को भी काम मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद किसानों और क्षेत्र के लोगों की नजरें परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button