Wheat Farming Tips : गेहूं की फसल में इस समय करें दूसरी और तीसरी सिंचाई, बालियों से भर जाएगा खेत

Wheat Farming Tips: Do second and third irrigation in wheat crop at this time, the field will be filled with ears of grain.

Wheat Farming Tips : फिलहाल गेहूं का सीजन चल रहा है। किसानों ने खेतों में गेहूं की बुवाई कर दी है। इसके साथ ही किसान गेहूं की समय-समय पर सिंचाई भी करते हैं। गेहूं के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। फसलों को पानी और आवश्यक पोषक तत्व मिलने से ही फसल की क्वालिटी अच्छी और उत्पादन में वृद्धि देखने को मिलती है। फसल के लिए पानी आवश्‍यकता होती है। अगर फसल की समय पर सिंचाई की जाए तो उत्पादन अधिक मात्रा में होता है।

बता दें गलत समय पर फसलों की सिंचाई करने से किसानों को नुकसान भी हो सकता है। गेहूं की फसल को 35 से 40 सेमी पानी की जरूरत होती है। गेहूं की फसल को पानी की जरूरत तब होती है जब क्राउन छत्रक, जड़ों और बालियों के निकलने का समय आता है। इन तीनों समय पर गेहूं की सिंचाई करना बेहद आवश्यक होता है। सही समय पर सिंचाई की जाए तो उत्पादन अच्छा होगा। किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई तीन से चार बार जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही सिंचाई करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

Wheat Farming Tips : गेहूं की फसल में इस समय करें दूसरी और तीसरी सिंचाई, बालियों से भर जाएगा खेत

Wheat Farming Tips : इन बातों का रखें ध्यान

* किसानों को गेहूं की फसल की बुवाई के बाद पहली सिंचाई 20 से 25 दिनों के बाद करनी चाहिए। वहीं दूसरी सिंचाई 40 से 45 दिनों में कर देना चाहिए। इसी के साथ तीसरी सिंचाई 60 से 65 दोनों में कर देने से फसल अच्छी होगी।

* गेहूं की फसल में सिंचाई हमेशा शाम को करना चाहिए।

* खेत में ज्यादा जल भराव न होने दे। इससे गेहूं की पत्तियां पीली पड़ने लगती है।

* गेहूं की फसल में इतनी ही सिंचाई करें कि पानी खेत में सुबह तक ना रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button